फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutan: नूतन ने मां की फिल्म से किया था डेब्यू, मिस इंडिया का खिताब जीता, संजीव कुमार से अफेयर की उड़ी थी अफवाह

Tue, 04 Jun 2024 07:28 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 07:28 AM IST
सार

नूतन को उनके काम के लिए कई बार सम्मानित किया गया था। उन्हें पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। कहा जाता है कि तीस साल तक किसी अभिनेत्री को इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिले थे

विज्ञापन
know about bollywood actress and former miss india late Nutan career life and films on her birth anniversary
नूतन - फोटो : अमर उजाला

अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियां तो बहुत सी हैं, लेकिन अगर यह कहा जाए कि उन सभी में से नूतन एकदम अलग है, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। नूतन का जन्म आज ही के दिन साल 1936 में हुआ था। अब वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन शानकार कलाकार के तौर पर उनकी शख्सियत आज भी कायम हैं। उनके काम को पसंद करने वाले आज भी कम नहीं हुए हैं। 

know about bollywood actress and former miss india late Nutan career life and films on her birth anniversary
नूतन - फोटो : इंस्टाग्राम @nutan_stills

नूतन अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। अभिनेत्री काजोल की मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा, नूतन की छोटी बहन हैं। मां-बेटी की बात चल पड़ी है तो आपको बता देते हैं कि नूतन केवल 14 साल की थीं, जब उन्होंने 'हमारी बेटी' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन नूतन की मां शोभना ने ही किया था। 'छलिया', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की', 'पेइंग गेस्ट', 'अनाड़ी', 'कर्मा', 'मेरी जंग' और 'सौदागर' नूतन के करियर अहम फिल्मों में शामिल हैं। उन्होंने करीब 70 फिल्मों में अभिनय किया था।

know about bollywood actress and former miss india late Nutan career life and films on her birth anniversary
नूतन - फोटो : इंस्टाग्राम @nutan_stills

साल 1959 में नूतन ने रजनीश बहल से शादी की थीं, जो इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर थे। नूतन ने एक बेटे को जन्म दिया था। उनका नाम मोहनीश हैं। ये वही मोहनीश हैं, जिन्हें आपने 'हम साथ साथ हैं' फिल्म में देखा होगा। नूतन ने ‘मिस इंडिया’ का भी खिताब जीता था और इस मुकाम को हासिल करने वाली वो पहली एक्ट्रेस थीं। नूतन किरदार की मांग के हिसाब से आत्मविश्वास के साथ बोल्ड कपड़े भी पहना करती थीं। उदाहरण के लिए साल 1958 में आई फिल्म 'दिल्ली का ठग' में नूतन स्विमसूट पहने नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में डाइविंग चैंपियन की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about bollywood actress and former miss india late Nutan career life and films on her birth anniversary
नूतन - फोटो : इंस्टाग्राम @nutan_stills

नूतन के बारे में कहा जाता है कि वो फिल्म के सेट अक्सर खामोश ही रहती थीं। उन्हें कभी-कभार ही किसी से बातचीत करते हुए देखा जाता था, मगर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके और एक बड़े अभिनेता के बीच कुछ ऐसा होने लगा था, जिससे बात इस हद तक पहुंच गई थी कि नूतन को अपना हाथ उठाना पड़ गया था। दरअसल, बात उस दौर की है, जब 'देवी' फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान नूतन की दोस्ती संजीव कपूर से हो गई थी। दोनों की नजदीकियों को देख अफेयर की अफवाह से खबरों का बाजार गरम हो गया था। फिर एक दिन नूतन ने एक मैग्जीन में इस तरह की खबर पढ़ ली। पता चला कि संजीव कुमार ने ही अफेयर की बात फैला रखी है, हालांकि, यह गलतफहमी थी, लेकिन इतना जानते ही नूतन आग बबूला हो उठी थीं और उन्होंने संजीव कुमार को तमाचा जड़ा दिया था।

विज्ञापन
know about bollywood actress and former miss india late Nutan career life and films on her birth anniversary
नूतन - फोटो : इंस्टाग्राम @nutan_stills

नूतन को उनके काम के लिए कई बार सम्मानित किया गया था। उन्हें पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। कहा जाता है कि तीस साल तक किसी अभिनेत्री को इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिले थे। नूतन को पद्मश्री से भी नवाजा गया था। साल 1991 के फरवरी महीने में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर था, जिसके बारे में साल 1990 में पता चला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed