फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhant Kapoor: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखेगा सिद्धांत कपूर का जलवा, हॉलीवुड संगीतकार के साथ तैयार किया एल्बम

Mon, 03 Jun 2024 11:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sidhant Kapoor Collaborative Masterpiece Gateway to India with Legendary Hollywood Composer John Ashton Thomas
सिद्धांत कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर गायक महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत कपूर अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय एल्बम को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ‘गेटवे टू इंडिया’ नाम के इस एल्बम का संगीत प्रसिद्ध हॉलीवुड संगीतकार जॉन एश्टन थामस के साथ मिलकर तैयार किया है। ब्लैक पैंथर, कैप्टन मार्वल, हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन 3, द बॉर्न अल्टीमेटम, द ट्वाइलाइट सागा, फैंटास्टिक फोर, सुपरमैन रिटर्न्स, कैप्टन अमेरिका, एक्स-मेन जैसी ऑस्कर विजेता फिल्मों के लिए एश्टन मशहूर थे।


Deepika Padukone: पिछली तीन फिल्मों ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, दीपिका ने हासिल की ये असाधारण उपलब्धि

Sidhant Kapoor Collaborative Masterpiece Gateway to India with Legendary Hollywood Composer John Ashton Thomas
सिद्धांत कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

4,400 मील की दूरी और कोविड-19 की बाधाओं के बावजूद सिद्धांत और जॉन ने टेक्नॉलिजी का उपयोग कर अनगिनत वीडियो कॉल के जरिए छह अनूठे ट्रैक तैयार किए हैं जो अब लोगों का मनोरंजन करेंगे।इस एल्बम के दौरान ही जॉन एश्टन थॉमस का निधन हो गया था। हालांकि, इसके बाद सिद्धांत ने थॉमस की यादों को संजोते हुए उनकी रचनाओं को लंदन के प्रतिष्ठित एबे रोड स्टूडियो और मुंबई के यशराज स्टूडियो में एक पूर्ण ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्डिंग कर जीवंत किया।

Sidhant Kapoor Collaborative Masterpiece Gateway to India with Legendary Hollywood Composer John Ashton Thomas
सिद्धांत कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंतर्राष्ट्रीय एल्बम ‘गेटवे टू इंडिया’ में पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ पश्चिमी ऑर्केस्ट्रा की भव्यता का मिश्रण भी है। सिद्धांत ने इस एल्बम के माध्यम से न केवल भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर लाया है, बल्कि हॉलीवुड के एक आइकन की अंतिम रचनाओं को भी अमर बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhant Kapoor Collaborative Masterpiece Gateway to India with Legendary Hollywood Composer John Ashton Thomas
यशराज स्टूडियो में सिद्धांत कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक कंपनी ऑडियोनेटवर्क के संस्थापक एंड्रयू सननक्स ने इस प्रोजेक्ट में जमकर मेहनत की। उन्होंने इस एल्बम को उत्कृष्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को सटीकता के साथ निष्पादित करने के लिए कुछ बेहतरीन संगीतकारों और एक शानदार टीम को एक साथ लाया। 

विज्ञापन
Sidhant Kapoor Collaborative Masterpiece Gateway to India with Legendary Hollywood Composer John Ashton Thomas
गैविन ग्रीनवे, सिद्धांत कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रिटिश एमी पुरस्कार विजेता गैविन ग्रीनवे ने इस एल्बम में अपनी विशेषज्ञता प्रदान की। उन्होंने ऑर्केस्ट्रा का संचालन बेहतरीन तरीके से किया। वहीं, ग्रैमी विजेता साउंड इंजीनियर रेन स्वान ने इस एल्बम को अंतिम रूप दिया।
Panchami Ghavri: पंचमी घावरी के लिए 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है खास, पिता से जुड़ा है फिल्म का कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed