फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Perfect Couple : एक दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं ये जोड़े, मनोरंजन जगत के आदर्श कपल में होती है गिनती

Mon, 03 Jun 2024 07:58 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 03 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन जोड़ों की, जो एक दूसरे को खूब सपोर्ट करते नजर आते हैं और उनकी गिनती आदर्श कपल्स में की जाती है। 

विज्ञापन
Riteish deshmukh Genelia Shah rukh Khan Gauri Ravi Dubey Sargun most loved couple of entertainment industry
मनोरंजन जगत के आदर्श कपल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में भी फिल्मो की तरह ही अक्सर रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आते हैं। आए दिन कलाकारों के प्रेम संबंध की खबरें आती रहती हैं। वहीं, कई बार कपल के अलग हो जाने की खबरें भी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल में ही अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के अलग होने की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में जहां रिश्तों को लेकर हमेशा एक संशय बना रहता है, वहां कुछ ऐसे कपल भी हैं, जो रिश्तों का एक नया आयाम गढ़ते हैं। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन जोड़ों की, जो एक दूसरे को खूब सपोर्ट करते नजर आते हैं और उनकी गिनती आदर्श कपल्स में की जाती है। 


Hema: तेलुगु अभिनेत्री हेमा की बढ़ीं मुश्किलें, रेव पार्टी मामले में पूछताछ के बाद सीसीबी ने किया गिरफ्तार

Riteish deshmukh Genelia Shah rukh Khan Gauri Ravi Dubey Sargun most loved couple of entertainment industry
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख-गौरी
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की गिनती भारत के सबसे बेहतरीन रोमांटिक नायकों में की जाती है। निजी जिंदगी में उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शाहरुख और गौरी तब मिले थे, जब अभिनेता का फिल्मी करियर शुरू भी नहीं हुआ था। एक पार्टी में पहली बार गौरी को देखने से लेकर, कई दिनों के मशक्कत के बाद उनका नंबर हासिल करने तक। फिर मुंबई में बिना पता उन्हें ढूंढने से लेकर, धर्मो की बंदिशे तोड़कर विवाह करने तक दोनों की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही है। दोनों ने साल 1991 में विवाह किया था। शादी के तीन दशक से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच काफी प्रेम देखने को मिलता है। दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा सम्मान के साथ बात करते हैं। कई इंटरव्यू में दोनों का एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान साफ-साफ देखने को मिला है। 
INSIDE OUT 2: अनन्या पांडे ने सपने में भी नहीं सोचा था ऐसा कुछ होगा, जानिए क्या है 'इनसाइड आउट 2' से कनेक्शन

 

Riteish deshmukh Genelia Shah rukh Khan Gauri Ravi Dubey Sargun most loved couple of entertainment industry
रितेश देशमुख-जेनेलिया देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश-जेनेलिया
रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ पोस्ट साझा करते हैं। कई मौकों पर दोनों का एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान जाहिर हुआ है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर प्यार और तकरार वाली वीडियो साझा करते रहते हैं। रितेश ने जेनेलिया के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर कहा था कि वह 'तुझे मेरी कसम' फिल्म के टेस्ट शूट के लिए हैदराबाद गए थे, जहां उनकी मुलाकात जेनेलिया से हुई थी। वह उन्हें नजरअंदाज कर रही थीं। इस पर आगे बताते हुए जेनेलिया ने कहा था कि उन्हें लगा था कि रितेश मुख्यमंत्री के बेटे हैं तो वह काफी बिगडैल होंगे, लेकिन जब उन्होंने रितेश से बात की तो उन्हें अहसास हुआ कि वह एक अच्छे इंसान हैं। दोनों ने लंबे समय तक प्रेम संबंध में रहने के बाद साल 2012 में शादी की थी। दोनों कई फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं। इस कपल के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम रियान और राहिल है। 
Godzilla Minus One: भारतीय दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म, ओटीटी पर इन भाषाओं में उठाएं गॉडजिला माइनस वन का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish deshmukh Genelia Shah rukh Khan Gauri Ravi Dubey Sargun most loved couple of entertainment industry
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक-ऐश्वर्या
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। इस कपल ने 20 अप्रैल 2007 को एक दूसरे का हाथ थामा था। शादी के वक्त ऐश्वर्या एक बड़ी अभिनेत्री थी और अभिषेक बहुत ज्यादा सफल नही हो सके थे। उस दौरान ट्रोलर्स द्वारा कई मौकों पर अभिषेक को अपनी पत्नी से कम सफल होने के कारण निशाना भी बनाया जाता था। हालांकि, इस कपल ने इन सभी ट्रोल्स को बहुत परिपक्वता से संभाला। समय-समय पर दोनों को लेकर कई तरह की अफवाहें आती रही हैं, लेकिन दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े नजर आए।
Junaid Khan: जुनैद खान की दूसरी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, 'लव टुडे' के हिंदी रीमेक के नाम से उठा पर्दा

विज्ञापन
Riteish deshmukh Genelia Shah rukh Khan Gauri Ravi Dubey Sargun most loved couple of entertainment industry
रवि दूबे-शरगुन मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

रवि दुबे-सरगुन मेहता
रवि और सरगुन बेहतरीन कपल की पहचान हैं। दोनों अक्सर व्यस्त रहते हैं, लेकिन फिर भी एक दूसरे की सफलता में हमेशा शरीक होते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे को उत्साहित और सपोर्ट करते नजर आते हैं। दोनों काफी आशावादी हैं। रवि ने एक बार सरगुन से हुई अपनी पहली मुलाकात को लेकर कहा था कि वह उनसे पहली बार करोग बाग के सेट पर मिले थे। फिर दोनों दोस्त बने और जल्द ही रवि ने उन्हें प्रपोज कर दिया और फिर दोनों की शादी हो गई। हालांकि, ये सब इतनी जल्दी भी नहीं हुआ था। सरगुन के अनुसार, उन्होंने रवि की तस्वीरें देख कर उन्हें काफी सामान्य समझा था, मगर जब वह पहली बार उनसे सेट पर मिली, तो हैरान रह गईं। पहली बार सामने से देखने पर रवि उन्हें काफी आकर्षक लगे थे। करोल बाग के सेट पर दोनों की दोस्ती प्यार मे बदली और शादी तक पहुंची। 
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई 'द ब्लफ' की शूटिंग की झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed