फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ भी गाया था गाना, गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है नाम

Sun, 08 Sep 2024 07:40 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 07:40 AM IST
सार

भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले आज 91 साल की हो गई हैं। 8 सितम्बर, 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं आशा भोसले का संगीत करियर विविधता से भरा हुआ है। उन्होंने हर शैली के गीतों में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। उनकी आवाज की मिठास ऐसी है कि आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।
 
विज्ञापन
know about singer Asha Bhosle on her birthday her best songs career life marriage awards and achievement
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला

आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle

आशा भोसले एक ऐसे घर में पैदा हुई, जिसमें संगीत का ही माहौल था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध थिएटर कलाकार और गायक थे। आशा काफी छोटी थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में कर दी थी। उनकी खासियत यह है कि उन्होंने हर तरह के गीतों में खुद को ढाला। चाहे वह रोमांटिक गाने हों, कैबरे सॉन्ग हो, गजल हो या फिर क्लासिकल संगीत। हर शैली में उन्होंने अपनी आवाज की अमिट छाप छोड़ी।

know about singer Asha Bhosle on her birthday her best songs career life marriage awards and achievement
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle

50 से 90 के दशक के बीच उन्होंने संगीतकार ओपी नैयर, आरडी बर्मन, खय्याम और बप्पी लहरी जैसे संगीतकारों के साथ काम किया और कई सदाबहार गाने गाए। उनके द्वारा गाए गए गानों की लिस्ट बेहद लंबी है। उनके कुछ यादगार गानों की बात की जाए तो उनमें ‘पिया तू अब तो आ जा’, ‘दम मारो दम’, ‘मेरा कुछ सामान’, ‘चुरा लिया है तुमने’ और ‘ये मेरा दिल’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about singer Asha Bhosle on her birthday her best songs career life marriage awards and achievement
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle

आशा भोसले ने कई पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किए। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से कई बार सम्मानित किया गया है। 2000 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। इसके अलावा, उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। साल 2011 में आशा भोसले का नाम सबसे ज्यादा गीत गाने के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
know about singer Asha Bhosle on her birthday her best songs career life marriage awards and achievement
आशा भोसले और आरडी बर्मन - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle

आशा भोसले ने गणपत राव भोसले से शादी टूटने के बाद आरडी बर्मन से शादी की थी, जो उन्हीं की तरह संगीत जगत के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक थे। दोनों की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। वो केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि मराठी, बंगाली, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। आशा भोसले ने दुबई और कुवैत में अपने नाम से रेस्तरां भी खोले हैं। 

Game Changer: गणेश चतुर्थी पर राम चरण ने फैंस को दिया तोहफा, 'गेम चेंजर' से एक्टर का नया पोस्टर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed