Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
know about Sonakshi sinha and Huma Qureshi's friendship they first met in 2017 and now shares a good bond
{"_id":"66af06f22b9b09c3bd0d066e","slug":"know-about-sonakshi-sinha-and-huma-qureshi-s-friendship-they-first-met-in-2017-and-now-shares-a-good-bond-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day: 2017 में हुई थी पहली मुलाकात, सोनाक्षी को हुमा कुरैशी लगी थीं चेप, लेकिन आज हैं कमाल की दोस्त","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Friendship Day: 2017 में हुई थी पहली मुलाकात, सोनाक्षी को हुमा कुरैशी लगी थीं चेप, लेकिन आज हैं कमाल की दोस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:21 AM IST
सार
बॉलीवुड की कई हस्तियों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोस्तों की कई जोड़ियों को अक्सर साथ में देखा जाता है या फिर उनके किस्से सुनने को मिलते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी मकी भी है। साल 2017 में पहली मुलाकात के बाद से आज 2024 तक आते-आते दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona/@iamhumaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कई हस्तियों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोस्तों की कई जोड़ियों को अक्सर साथ में देखा जाता है या फिर उनके किस्से सुनने को मिलते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी मकी भी है। साल 2017 में पहली मुलाकात के बाद से आज 2024 तक आते-आते दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो चुकी है।
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona/@iamhumaq
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने 'डबल एक्सएल' फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सिंगापुर में हुए एक पुरस्कार समारोह में हुई थी। हालांकि, तब तक दोस्ती होने लायक कोई संकेत नहीं मिले थे या इसे आजकल की भाषा में कहे तो दोनों की वाइब मैच नहीं हुई थी।
3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona/@iamhumaq
रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा से हुई अपनी पहली मुलाकात को लेकर बताया कि हुमा बहुत बात कर रही थीं और उस वक्त उन्हें ऐसा लगा था कि वो इतना चेप क्यों हो रही हैं। वहीं, हुमा का कहना है कि अगर सोनाक्षी आपको बना लेती हैं तो फिर आप पीछे मुड़कर तो नहीं देख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
दोनों की दोस्ती में अहम मोड़ तब आया था, जब एक बार सोनाक्षी सिन्हा, हुमा के घर गई थीं, जिसके बारे में नवविवाहिता सोनाक्षी बताती हैं कि उस दिन उन्होंने खूब मस्ती की थी, जो अभी तक जारी है और यही वो दिन था, जब उनकी दोस्ती पर मजबूती का ठप्पा लग गया था।
हुमा कुरैशी की सबसे अच्छी चीज बताते हुए सोनाक्षी ने कहा कि वो सभी लोगों के साथ घुलमिल जाती हैं। उसे लोगों को संभालने की कला आती हैं। यह ऐसी चीज है, जिसे वो भी सीखना चाहती हैं। वहीं, हुमा ने सोनाक्षी के बारे में कहा कि अगर वो आपसे मुलाकात का वादा या कुछ भी करने का कहती हैं, तो वो हमेशा उसे करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।