सब्सक्राइब करें

WAVES: वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट होगा आयोजित, मन की बात में इन विषयों पर भी बोले पीएम नरेंद्र मोदी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकारों, सीरीज और वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि केटीबी सीजन 2 कब और कहां देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
know about World Legend Visual Entertainment Summit organized PM Narendra Modi said Mann Ki Baat program
वेव्स 2025 - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी बातें की हैं। उन्होंने इस दौरान वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट, भारत के दिग्गज सितारों जैसे मोहम्मद रफी, अक्कीनेनी नागेश्वर राव गारू, तपन सिन्हा और राज कपूर को भी याद किया। मन की बात में पीएम मोदी ने केटीबी सीजन 2 के बारे में भी बात की।

 
Trending Videos
know about World Legend Visual Entertainment Summit organized PM Narendra Modi said Mann Ki Baat program
वेव्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट अगले साल
पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल हमारे देश में पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट यानि WAVES summit का आयोजन होने वाला है। आप सभी ने दावोस के बारे में सुना होगा, जहां दुनिया के अर्थजगत के महारथी जुटते हैं। उसी तरह वेव्स समिट में दुनिया भर के मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज, क्रिएटिव वर्ल्ड के लोग भारत आएंगे। यह समिट भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about World Legend Visual Entertainment Summit organized PM Narendra Modi said Mann Ki Baat program
पीएम मोदी - फोटो : ANI
फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को दी बधाई
उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल्स की पॉपुलैरिटी दिखाती है कि इसमें कितनी क्षमता है। ये इंडस्ट्री भारत की इकोनॉमी को भी बढ़ाती है। उन्होंने फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को देश को सशक्त करने की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री के जरिए भारत से बहुत सारी भाषाओं में बहुत सारा कंटेंट बनता है और लोगों को पसंद भी आता है।
know about World Legend Visual Entertainment Summit organized PM Narendra Modi said Mann Ki Baat program
पीएम मोदी मोहम्मद रफी - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों को किया याद
उन्होंने राज कपूर को याद किया। उन्होंने इस दौरान उन्होंने मोहम्मद रफी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके गाने भी फैंस पसंद करते हैं। उन्होंने कि उनकी आवाज में जादू था। पीएम मोदी ने अक्कीनेनी नागेश्वर राव गारू को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों ने तेलुगु सिनेमा को नई सोच दी है। इसके साथ ही उन्होंने तपन सिन्हा को भी याद किया। उन्होंने कहा की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी। उनकी फिल्मों में सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश रहता था।
विज्ञापन
know about World Legend Visual Entertainment Summit organized PM Narendra Modi said Mann Ki Baat program
कृष तृष और बाल्टी ब्वॉय - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें केटीबी सीजन 2
पीएम मोदी ने की केटीबी की बात की। केटीबी यानी कृष, तृष और बाल्टी ब्वॉय। इसका दूसरा सीजन भारतीय और विदेशी भाषाओं में बनाया गया। पीएम मोदी ने कहा, ये हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के नायक-नायिकायों के बारे में बताते हैं। इसका दूसरा सीजन आ गया है। उन्होंने कहा कि इसका सीजन 2 गोवा के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि इस सीरीज को दूरदर्शन समेत कई अन्य ओटीटी चैनल पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed