सब्सक्राइब करें

Kolkata Doctor Case: कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म मामले में फूटा बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, सरकार से की यह अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 Aug 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Know Vijay Varma Ayushmann Khurrana Alia Bhatt Richa Chadha Reaction On This
आलिया भट्ट, ऋचा चड्ढा, विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt,@therichachadha, @itsvijayvarma

हाल ही में, कोलकाता का आरजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में खूब हंगामा देखनो को मिला था, जहां एक महिला डॉक्टर को रेप के बाद जान से मार दिया गया। इस घटना से पूरा देश गुस्से में है। जगह-जगह इस बात की ही चर्चा हो रही है। डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। अब हाल ही में, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस बलात्कार और हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Kolkata Doctor Case Know Vijay Varma Ayushmann Khurrana Alia Bhatt Richa Chadha Reaction On This
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ऋचा चड्ढा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। अभिनेत्री ने लिखा, "इस देश की महिलाएं आपसे निष्पक्ष जांच और  न्याय की उम्मीद करती हैं। आप वर्तमान में मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने वाली एकमात्र महिला हैं।"


विज्ञापन
विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Know Vijay Varma Ayushmann Khurrana Alia Bhatt Richa Chadha Reaction On This
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट ने पोस्ट किया, "एक और बलात्कार। यह एहसास होने का एक और दिन कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।" भारत में दस साल से भी अधिक समय पहले घटित निर्भया केस को याद करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक और भयानक अत्याचार है जो हमें याद दिलाता है कि निर्भया केस को एक दशक से अधिक समय हो गया है, फिर भी कुछ भी नहीं बदला है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


Kolkata Doctor Case Know Vijay Varma Ayushmann Khurrana Alia Bhatt Richa Chadha Reaction On This
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma

अभिनेता विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कम से कम हमारे रक्षकों की तो रक्षा करो।" विजय ने एक पोस्ट भी पोस्ट किया कि "हमें इस बात पर ध्यान क्यों देना चाहिए कि डॉक्टर अभी क्या कह रहे हैं।"

विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Know Vijay Varma Ayushmann Khurrana Alia Bhatt Richa Chadha Reaction On This
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक कविता पोस्ट की है जिसका शीर्षक है 'काश मैं लड़का होता'। आयुष्मान इस वीडियो में महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली भावनाओं और चिंताओं को दर्शाते हैं। कविता इस बात पर है कि अगर महिलाएं हमेशा तनाव में न रहें तो उनका जीवन कैसा होगा, क्या होगा अगर वे डर के बिना अपना दिन बिता सकें तो रात में चैन की नींद सोना कितना आसान हो जाएगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed