फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara Sequel: 'देवरा 2 में रणवीर कपूर' और रणवीर सिंह को देखना चाहते हैं निर्देशक, जूनियर एनटीआर का कटा पत्ता?

Thu, 10 Oct 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Oct 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Koratala Siva would love to see Ranveer Singh or Ranbir Kapoor in the Devara sequel reveals his excitement
रणवीर सिंह, रणवीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई भी की थी, साथ ही समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया भी मिली, लेकिन अब दर्शकों के सिर से 'देवरा' का क्रेज उतरता नजर आ रहा है। हालांकि, फिल्म अभी दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच रही है। अब 'देवरा' के निर्देशक ने कहा है कि फिल्म के सीक्वल में रणवीर सिंह या रणबीर कपूर को देखना पसंद करेंगे।

Koratala Siva would love to see Ranveer Singh or Ranbir Kapoor in the Devara sequel reveals his excitement
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरटाला शिवा और उनकी टीम ने एक्शन फिल्म की अगली कड़ी 'देवरा: पार्ट 2' के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। इस खबर ने जूनियर एनटीआर के फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। निर्देशक सीक्वल के लिए काफी बड़ी तैयारी कर रहे हैं और इंडस्ट्री के कुछ चर्चित नामों पर चर्चा कर रहे हैं। यही नहीं, खबर यह भी है कि 'देवरा 2' में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे।

Koratala Siva would love to see Ranveer Singh or Ranbir Kapoor in the Devara sequel reveals his excitement
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिव ने जूम के साथ एक साक्षात्कार में बताया, "सच कहूं तो, मैं देवरा की दुनिया में रणवीर सिंह या रणबीर कपूर को देखना पसंद करूंगा। मैं तेलुगु या तमिल इंडस्ट्री से बहुत सारे नाम नहीं लूंगा। अगर मैं कुछ नामों का खुलासा करूंगा तो बहुत सारी धारणाएं और अटकलें लगाई जाएंगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Koratala Siva would love to see Ranveer Singh or Ranbir Kapoor in the Devara sequel reveals his excitement
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'देवरा' 27 सितंबर को स्क्रीन पर रिलीज हुई। फिल्म ने विश्व स्तर पर 466 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म के खराब प्रदर्शन के लिए दर्शकों को ही जिम्मेदार ठहराया है।
 
विज्ञापन
Koratala Siva would love to see Ranveer Singh or Ranbir Kapoor in the Devara sequel reveals his excitement
फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'देवरा' से जूनियर एनटीआर ने दो साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले आई उनकी फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही फैंस को अपने पसंदीदा अभिनेता को रुपहले पर्दे पर देखने की उत्सकुता थी।

MAHAKALI: 'हनुमान' के बाद परदे पर 'महाकाली' की कहानी दिखाएंगे प्रशांत, नवरात्रि में किया नई फिल्म का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed