फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kota Factory S 3 Release Date: ‘सचिव जी’ ने साझा कर दिया गणित का गलत फार्मूला, नेटफ्लिक्स में दिन भर रही हलचल

Sat, 01 Jun 2024 12:07 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Jun 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
kota factory season 3 date announcement maths equation appears wrong as per release date of the series
कोटा फैक्ट्री 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने के लिए फिल्मी सितारे ही नहीं अब वेब सीरीज सितारे भी कुछ न कुछ गुंताड़े में लगे रहते हैं। वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को इन दिनों लोग खूब देख रहे हैं और इसे ‘स्लो’ भी बता रहे हैं। लेकिन, मामला ट्रेंडिंग है तो इसके हीरो जितेंद्र कुमार की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ भी लाइन में लग गई है। ‘पंचायत’ के सचिवजी ‘कोटा फैक्ट्री’ में आईआईटी की तैयारी करने वाले जीतू भैया हैं। अपनी इसी इमेज को पुख्ता करने के लिए जितेंद्र कुमार ने ‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3 की रिलीज बताने के लिए गणित के जिस समीकरण का सहारा लिया, उसका हल सीरीज की रिलीज डेट से मैच न खाने नेटफ्लिक्स में बीते दिन अलग ही हलचल रही।

kota factory season 3 date announcement maths equation appears wrong as per release date of the series
कोटा फैक्ट्री 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब जबकि नेटफ्लिक्स ने ये साफ कर दिया है कि वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का अगला सीजन 20 जून को रिलीज होगा तो गणित और विज्ञान के छात्रों के बीच जितेंद्र कुमार को लेकर अलग ही चर्चा है। जितेंद्र कुमार खुद भी मानते हैं कि गणित और विज्ञान के सवाल अब उनसे हल नहीं होते। और, शायद इसी चक्कर में इस सीरीज के डेट अनाउंसमेंट वीडियो में दिख रहे व्हाइट बोर्ड पर लिखी इक्वेशन उन्होंने हल ही नहीं की।

kota factory season 3 date announcement maths equation appears wrong as per release date of the series
कोटा फैक्ट्री 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉडमास यानी बी ओ डी एम ए एस अर्थात ब्रैकेट, ऑर्डर ऑफ पॉवर्स, डिवीजन, मल्टीप्लिकेशन, एडीशन और सबट्रैक्शन, फार्मूले से जितेंद्र कुमार के ‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3 के डेट अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाए गए गणित के समीकरण का हल आठ निकलता है। महीना वह जून इस वीडियो में ही बता देते हैं। इस लिहाज से तारीख निकालने के लिए जो पहेली उन्होंने वीडियो में सुझाई उसका हल आठ निकला है। वीडियो के हिसाब से नेटफ्लिक्स पर ‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन आठ जून को प्रसारित होना चाहिए था, लेकिन नेटफ्लिक्स ने पहले से ही इसकी रिलीज डेट 20 जून तय कर रखी थी। जितेंद्र कुमार का दिखाया गणित का इक्वेशन गलत निकलने के बाद नेटफ्लिक्स में हड़कंप मचा और उसकी टीम को आनन फानन में इसकी रिलीज डेट तय रणनीति से पहले ही घोषित कर देनी पड़ी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kota factory season 3 date announcement maths equation appears wrong as per release date of the series
पंचायत 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘पंचायत 3’ की रिलीज से पहले जितेंद्र कुमार से बातचीत में विज्ञान के सवालों को लेकर बात चली तो आईआईटी खड्गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जितेंद्र कुमार ने ये माना था कि अब उनसे ऐसे प्रश्न हल नहीं होते। वह कहते हैं, ‘नहीं, बहुत कठिन है अब तो। ऐसे सवाल देख भी लें तो समझ भी नहीं आता कि एक समय में हम सब ये कर चुके हैं। बहुत मेहनत का काम है। और, उतनी मेहनत मैं शायद अब न कर पाऊं।’ लेकिन, अपने प्रशंसकों से वह ऐसी ही मेहनत करवाना चाहते हैं। तो चलिए हम और आप मिलकर इस समीकरण को हल करते हैं। गणित के ऐसे सवालों को हल करने का एक फॉर्मूला है, जिसे शॉर्ट में बॉडमास कहते हैं।

Anant-Radhika Pre Wedding: आज अंबानी के नाम बुक हैं इटली के पोर्ट सिटी के 24 गिफ्ट शॉप-रेस्तरां, आम लोगों की एंट्री बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed