सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Krishna Janmashtami 2024: परदे पर श्रीकृष्ण की राधिका बन खूब लोकप्रिय हुईं ये एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Aug 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024: Actress Who played On Screen Radha Role Shweta Rastogi To Kritika Sharma Reshma Modi
परदे पर राधा रानी बन चुकी हैं ये एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

देशभर में जन्माष्टमी की धूम है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है और हर तरफ तैयारियां जोरों पर हैं। जहां श्रीकृष्ण का नाम है, वहां राधा रानी न हों भला कैसे हो सकता है? राधा बिना कृष्ण अधूरे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर आज हम आपको उन एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने परदे पर राधा का किरदार अदा कर लोकप्रियता हासिल की...

Trending Videos
Krishna Janmashtami 2024: Actress Who played On Screen Radha Role Shweta Rastogi To Kritika Sharma Reshma Modi
श्वेता रस्तोगी-कृतिका - फोटो : सोशल मीडिया

कृतिका शर्मा-श्वेता रस्तोगी
लोकप्रिय शो 'श्रीकृष्णा' में श्वेता रस्तोगी ने राधा की भूमिका अदा कर खूब चर्चा बटोरी। वे इस शो में स्वप्निल जोशी के साथ नजर आई थीं।  इसके अलावा शो 'जय श्री कृष्णा' में कृतिका शर्मा ने राधा की भूमिका अदा की, उन्हें काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024: Actress Who played On Screen Radha Role Shweta Rastogi To Kritika Sharma Reshma Modi
रेशमा मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

रेशमा मोदी
रवीना टंडन की कजिन और एक्ट्रेस रेशमा मोदी ने रामानंद सागर के सीरियल 'श्रीकृष्णा' में राधा रानी की भूमिका निभाई थी। अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। रवीना टंडन और रेशमा मोदी, दोनों के ही पिता इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक रहे हैं।
Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' ने उड़ाया गर्दा, 11वें दिन कर डाली 'जवान' से भी ज्यादा कमाई

Krishna Janmashtami 2024: Actress Who played On Screen Radha Role Shweta Rastogi To Kritika Sharma Reshma Modi
पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा बनर्जी
'कहानी हमारे महाभारत' की शो में पूजा बनर्जी ने राधा की भूमिका अदा की। पूजा चर्चित एक्ट्रेस हैं, लेकिन इस शो में अपने किरदार से उन्हें और लोकप्रियता मिली। इसके अलावा पूजा को 'देवों के देव महादेव' में पार्वती के रोल के लिए भी जाना जाता है।
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 11: 'खेल खेल में' को सप्ताहांत का मिला पूरा फायदा, करोड़ों में कमाई

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024: Actress Who played On Screen Radha Role Shweta Rastogi To Kritika Sharma Reshma Modi
विरति वघानी-मल्लिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विरति वघानी-मल्लिका सिंह
हाल के दिनों में शो 'राधाकृष्ण' में एक्ट्रेस मल्लिका सिंह ने राधा रानी का रोल अदा कर खूब लोकप्रियता बटोरी है। इस शो में एक्टर सुमेध मुदगलकर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। सुमेश शो में भगवान श्रीकृष्ण की भू्मिका में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेत्री अभिनेत्री विरति वघानी ने शो 'जय श्री कृष्णा' में राधा का रोल अदा कर खूब चर्चा बटोरी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed