Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kriti Sanon shared she will do sequel with Kareena Kapoor Khan Tabu in Crew if the writers have a good script
{"_id":"660ce20198498e86900f2360","slug":"kriti-sanon-shared-she-will-do-sequel-with-kareena-kapoor-khan-tabu-in-crew-if-the-writers-have-a-good-script-2024-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crew: फिर दिखेगी करीना-तब्बू और कृति की तिकड़ी! फिल्म के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस हुए उत्साहित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Crew: फिर दिखेगी करीना-तब्बू और कृति की तिकड़ी! फिल्म के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस हुए उत्साहित
अभिनेत्री कृति सेनन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। दो महीने के अंदर बैक टू बैक उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ही दर्शकों को पसंद आई हैं। फरवरी में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद कृति इन दिनों फिल्म 'क्रू' को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह करीना कपूर और तब्बू के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने क्रू के सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
फिल्म क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हीस्ट कॉमेडी क्रू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि वह सह-कलाकार तब्बू और करीना कपूर खान के साथ इस फिल्म के सीक्वल पर काम करना पसंद करेंगी। क्रू तीन विमान परिचारिकाएं की कहानी है, जिनका विमान कंपनी दिवालिया होने की कगार पर होता है और ऐसे में उन्हें वेतन नहींं मिलती तो कैसे वे गलत रास्ता अपनाती हैं।
3 of 5
फिल्म क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के छह दिनों के भीतर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। इसका निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क और बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सीक्वल को लेकर कृति ने कहा कि अगर लेखिका निधि मेहरा और मेहुल सूरी एक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आते हैं तो वह क्रू में एक बार फिर दिव्या राणा की भूमिका को दोबारा करने के लिए तैयार हैं। कृति ने कहा, “लोग इसे पसंद कर रहे हैं। हम फिर से वापस आना और कुछ मजेदार करना पसंद करेंगे। यह दर्शक ही हैं जो निर्माताओं को सीक्वल के लिए प्रेरित करते हैं। जब वे किसी चीज को इतना पसंद करते हैं, तो आपको लगता है कि आप आगे कुछ कर सकते हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
क्रू ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कृति ने कहा, 'क्रू एक ऐसी फिल्म है, जो भारतीय सिनेमा में पहले नहीं बनी है क्योंकि देश में डकैती वाली फिल्में पुरुष नायक के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लेकिन हमने तीन महिलाओं वाली कोई फिल्म नहीं देखी है। लोगों को केमिस्ट्री भी पसंद आ रही है और मैं इससे बहुत खुश हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।