पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release This Week: इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का नहीं पड़ेगा सूखा, OTT पर दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 14 Jul 2025 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Jul 2025 07:00 AM IST
सार

OTT Release This Week: बीते सप्ताह 'आप जैसा कोई', ‘नारीवेट्टा’ और ‘फोर इयर्स लेटर’ से दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। अब इस हफ्ते यानी 14 जुलाई से 20 जुलाई तक भी कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं।

विज्ञापन
Kuberaa to Special Ops 2 The Bhootnii Vir Das Fool Volume these Movies and Show Will Stream On OTT this week
'स्पेशल ऑप्स 2'-'वीर दास: फूल वॉल्यूम'- 'भूतनी' - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इस हफ्ते 'सैयारा' रिलीज हो रही है, जिससे अहान पांडे डेब्यू कर रहे हैं। फिर सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' और अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' भी हैं। मगर, आपका थिएयर जाने का मन नहीं है और आपकी दिलचस्पी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में है तो इस सप्ताह यहां भी भरपूर मनोरंजन होने वाला है। देखते हैं इस हफ्ते की लिस्ट

Kuberaa to Special Ops 2 The Bhootnii Vir Das Fool Volume these Movies and Show Will Stream On OTT this week
'सकामोटो डेज सीजन 1' (पार्ट 2) - फोटो : सोशल मीडिया

'सकामोटो डेज सीजन 1' (पार्ट 2)
हफ्ते की शुरुआत इस एनिमेशन सीरीज से हो रही है। इस हफ्ते इस सीरीज के पहले सीजन का दूसरा पार्ट आ रहा है। बता दें कि यह एक एनिमेशन सीरीज है और 14 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

Kuberaa to Special Ops 2 The Bhootnii Vir Das Fool Volume these Movies and Show Will Stream On OTT this week
'अनटैम्ड' - फोटो : सोशल मीडिया

'अनटैम्ड'
'अनटैम्ड' नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है। इसके छह एपिसोड हैं। यह सीरीज 17 जुलाई, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। एली और मार्क एल. स्मिथ ने सीरीज का निर्माण किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuberaa to Special Ops 2 The Bhootnii Vir Das Fool Volume these Movies and Show Will Stream On OTT this week
स्पेशल ऑप्स 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'स्पेशल ऑप्स 2'
चर्चित सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन यूं तो बीते हफ्ते रिलीज होना था और तारीख थी 11 जुलाई। मगर, यह तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी। मगर, इस हफ्ते यह सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रही है। के के मेनन हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं। 18 जुलाई से 'स्पेशल ऑप्स 2' जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Kuberaa to Special Ops 2 The Bhootnii Vir Das Fool Volume these Movies and Show Will Stream On OTT this week
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम@ primevideoin

कुबेर
रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन अभिनीत फिल्म फिल्म 'कुबेर' 20 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई। अब दर्शक ओटीटी पर इसे देख सकते हैं। यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। इसे 18 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed