फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर 'प्लेयर्स' तक, कामयाब हॉलीवुड फिल्मों का हैं रीमेक; बॉलीवुड में दर्शकों को तरसीं

Tue, 16 Dec 2025 01:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 16 Dec 2025 01:15 AM IST
सार

Hollywood Remake: बॉलीवुड की कई फिल्में हॉलीवुड की कामयाब फिल्मों का रीमेक हैं लेकिन यह फिल्में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहीं हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha to Players bollywood remakes of hollywood fail to impress audience
लाल सिंह चड्ढा, प्लेयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक बने हैं। इन फिल्मों को खूब सराहना मिली है। हालांकि कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जो हॉलीवुड में खूब चली हैं लेकिन उनके रीमेक बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। आज हम उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जो कामयाब हॉलीवुड फिल्मों का रीमेक हैं लेकिन वह दर्शकों को नहीं लुभा पाईं।
Laal Singh Chaddha to Players bollywood remakes of hollywood fail to impress audience
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक थी। इसमें आमिर खान और करीना कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने किरदार निभाया। इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों को नहीं लुभा पाई। इससे साबित होता है कि अगर हॉलीवुड की कोई फिल्म ज्यादा पसंद की गई हो, तो जरूरी नहीं कि हिंदी में भी पसंद की जाए।
Laal Singh Chaddha to Players bollywood remakes of hollywood fail to impress audience
प्लेयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेयर्स
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'प्लेयर्स' हॉलीवुड फिल्म 'द इटालियन जॉब' का रीमेक थी। इसमें अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार थे। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म खूब चलेगी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई। आलोचकों से भी इसे सराहना नहीं मिली।

हर्षवर्धन राणे ने 16 की उम्र में छोड़ा घर, संजय लीला भंसाली की ठुकराई फिल्म; शादीशुदा एक्ट्रेस से जुड़ा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha to Players bollywood remakes of hollywood fail to impress audience
एक्शन रिप्ले - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन रिप्ले
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'एक्शन रिप्ले' में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय ने भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 'बैक टू द फ्यूचर' की रीमेक थी। इसमें ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जो अपने माता-पिता के बिगड़े रिश्ते को ठीक करने के लिए टाइम मशीन का इस्तेमाल करता है। हालांकि यह फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई।
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha to Players bollywood remakes of hollywood fail to impress audience
गॉड तुस्सी ग्रेट हो - फोटो : सोशल मीडिया
गॉड तुस्सी ग्रेट हो
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी वाली फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'ब्रूस ऑलमाइटी' की रीमेक थी। फिल्म में सलमान खान ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो अपनी जिंदगी से परेशान है और उसे एक दिन के लिए भगवान बनने का मौका मिलता है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक बुलाने में नाकाम रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed