सब्सक्राइब करें

Laapataa Ladies: 'मैं तुममें अपना छोटा रूप देखती हूं', लापता लेडीज में 'फूल' के अभिनय की मुरीद हुईं कृति सेनन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

नितांशी की 'लापता लेडीज' भले ही ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन आज भी उनके अभिनय की हर तारीफ कर रहा है। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में नितांशी ने बताया कि एक अवॉर्ड फंक्शन में अभिनेत्री कृति सेनन ने नितांशी की खुलकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
Laapataa Ladies Kriti Sanon told Nitanshi Goel that she wishes to see her kill it on calls it Fan moment
कृति सेनन, नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम

लापता लेडीज' में 'फूल' बनकर दर्शकों के दिलों में पहचान बनाने वाली नितांशी गोयल ने कम उम्र में ही वह कामयाबी हासिल कर ली है, जिसका सपना हर कलाकार देखता है। कमसिन उम्र और करियर की शुरुआत में ही नितांशी के कदमों को सफलता ने चूमा है। अब हाल ही में अभिनेत्री ने बताया है कि लापता लेडीज के लिए उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन से काफी तारीफें मिली थी। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Trending Videos
Laapataa Ladies Kriti Sanon told Nitanshi Goel that she wishes to see her kill it on calls it Fan moment
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति ने की नितांशी ती तारीफ
नितांशी की 'लापता लेडीज' भले ही ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन आज भी उनके अभिनय की हर तारीफ कर रहा है। अब हाल ही में, फ्री प्रेस से साथ एक साक्षात्कार में नितांशी ने बताया कि एक अवॉर्ड फंक्शन में अभिनेत्री कृति सेनन ने नितांशी की खुलकर तारीफ की थी, जिसे सुन वह काफी मोटिवेटेड फील कर रही थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Mika Singh: जब आमिर खान के कमरे में रहने चले गए मीका सिंह, साझा किया साल 1999 का ये किस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laapataa Ladies Kriti Sanon told Nitanshi Goel that she wishes to see her kill it on calls it Fan moment
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम @nitanshigoelofficial

कृति को देखना नितांशी के लिए था फैन मोमेंट
नितांशी ने कहा,  "मैं हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में कृति सेनन से मिली थी। मुझे याद है कि मैं एक फैन गर्ल की तरह उन्हें देखती रही और अपने दिमाग में सोच रही थी कि उन्हें कैसे हाय कहूं, उनसे कैसे मिलूं। और इसी बीच, वह खुद मुझसे मिलने आईं और उन्होंने जो कहा, उसने मेरा दिल जीत लिया।"

यह खबर भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: माइंडरीडर ने बता दिया शहनाज गिल के ख्यालों में कौन है? नाम जानकर खुशी से झूमी अभिनेत्री

Laapataa Ladies Kriti Sanon told Nitanshi Goel that she wishes to see her kill it on calls it Fan moment
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम

कृति सेनन ने दिया यह कॉम्पलिमेंट
नितांशी ने आगे बताया कि उन्होंने मुझसे कहा, 'नितांशी, मैं तुममें छोटी कृति देखती हूं। मैं तुममें खुद का छोटा रूप देखती हूं। और मैं तुम्हें वाकई अच्छी फिल्मों में काम करते देखना चाहती हूं। मैं तुम्हें स्क्रीन पर कमाल करते देखना चाहती हूं।' जब उन्होंने यह कहा तो मैं बहुत खुश हुई। यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल था।"

विज्ञापन
Laapataa Ladies Kriti Sanon told Nitanshi Goel that she wishes to see her kill it on calls it Fan moment
नितांशी गोयल - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई फिल्म
बता दें कि इस साल सितंबर में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने इसे भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना था। लेकिन लापता लेडीज उन 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने में विफल रही, जो अंतिम पांच में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed