Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Lara Dutta Birthday: Know About actress career movies net worth and love story with Mahesh Bhupathi
{"_id":"67fe5cff56322b0b0f04b332","slug":"lara-dutta-birthday-know-about-actress-career-movies-net-worth-and-love-story-with-mahesh-bhupathi-2025-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lara-Mahesh Bhupathi Love Story: महेश भूपति की इस खूबी पर दिल हार बैठीं लारा दत्ता, दिलचस्प है लव स्टोरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lara-Mahesh Bhupathi Love Story: महेश भूपति की इस खूबी पर दिल हार बैठीं लारा दत्ता, दिलचस्प है लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:33 AM IST
सार
Lara Dutta Birthday: अभिनेत्री लारा दत्ता आज 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अदाकारा लारा दत्ता ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। लारा ने अभिनय से पहले मॉडलिंग के जरिए अपना नाम बनाया। फिर, अभिनय की दुनिया में कदम रखे। इससे पहले वर्ष 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया। लारा ने बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज' से डेब्यू किया। इसके बाद कई और चर्चित फिल्मों का हिस्सा बनीं। निजी जीवन की बात करें तो लारा ने भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी रचाई। जानते हैं दोनों की लव स्टोरी...
महेश भूपति की कंपनी को सौंपी गई ये जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता और महेश भूपति की पहली मुलाकात बेहद खास थी। ये दोनों ही बंगलूरु से हैं। कहा जाता है कि महेश भूपति ने पहली बार लारा दत्ता को साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनने के बाद देखा था। हालांकि, मिस यूनिवर्स से पहले महेश भूपति एक विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी बन चुके थे। लारा दत्ता को पहली बार देखने के बाद उन्हें पसंद करने लगे थे। इसके बाद इन दोनों की मुलाकात महेश भूपति की एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के संबंध में बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई, जिसमें लारा दत्ता ने महेश की कंपनी को अपने काम का मैनेजमेंट देखने के लिए कहा था।
कैंडिल लाइट डिनर के दौरान किया प्रपोज
महेश भूपति ने लारा दत्ता को अमेरिका में एक कैंडिल लाइट डिनर के दौरान अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। इस अंगूठी को महेश ने खासतौर पर खुद ही लारा के लिए डिजाइन करवाया था। उस समय महेश यूएस ओपन खेलने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए थे। मीडिया के पूछने पर अक्सर यह दोनों एक-दूजे को अपना सिर्फ दोस्त बताते थे। अपने शांत और हंसमुख स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले महेश भूपति का मैच देखने पहुंची लारा दत्ता उनकी सादगी पर फिदा हो गई थीं।
2011 में रचाई शादी
लारा और महेश भूपति ने सितंबर, 2010 में सगाई की थी। इसके बाद अगले साल 16 फरवरी, 2011 को दोनों ने मुंबई में शादी रचा ली। दोनों ने एक सादगी भरे समारोह में एक-दूजे से शादी रचाई। शादी के 6 महीने बाद लारा ने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। दोनों की एक खूबसूरत बेटी है, जिसका नाम सायरा भूपति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।