Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
List of All Time Hit Holi Songs Holi Khele Raghuveera Balam Pichkari Go Pagal Lets Play Holi Soni Soni
{"_id":"6600118209b5d9230108488d","slug":"list-of-all-time-hit-holi-songs-holi-khele-raghuveera-balam-pichkari-go-pagal-lets-play-holi-soni-soni-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Songs: होली के मौके पर बॉलीवुड के ये गाने मचाते हैं खूब धमाल, लोग झूमने को हो जाते हैं मजबूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Holi Songs: होली के मौके पर बॉलीवुड के ये गाने मचाते हैं खूब धमाल, लोग झूमने को हो जाते हैं मजबूर
होली का त्योहार आते ही हर ओर होली के गाने बजने शुरू हो जाते है। हिंदी सिनेमा के ढेरों फिल्मों में होली के गाने सुनने को मिले, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। बीते कुछ दशक में नए जमाने के हिसाब से भी होली के गाने फिल्मों में देखने को मिले, जो खूब लोकप्रिय हुए, चलिए आपको इन गानों के बारे में बताते हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम साल 2003 में आई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'बागबान' का चर्चित गाना 'होली खेले रघुबीरा' है, जो लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है।होली के त्योहार के मौके पर यह गाना सुनने को मिलता है, जो लोगों को इसकी झूमने पर मजबूर कर देता है। गौरतलब है कि इस गाने खुद अमिताभ बच्चन ने आवाज दी थी इसके अलावा सुखविंदर सिंह, उदित नारायण और अलका यागनिक में भी इस गाने को अपनी आवाज दी थी।
3 of 5
ये जवानी है दीवानी
- फोटो : social media
लिस्ट में अगला नाम साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'बलम पिचकारी' है, जो लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। आज भी लोग इस गाने को खूब पसंद करते हैं। इस गाने को विशाल ददलानी और शलमली खोलगड़े ने गाया था। गाने के प्रीतम ने कंपोज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वरुण धवन की फिल्म 'बद्री की दुल्हनिया' का टाइटल ट्रैक भी इस लिस्ट में शामिल है. गाना को आलिया भट्ट, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर और इक्का ने तैयार किया था। यह गाना दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था। आज भी दर्शक होली के त्योहार में इस गाने पर झूमते नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जॉली एलएलबी-2
इसके अलावा अक्षय कुमार स्टारर 'जॉली एलएलबी 2' का गाना 'गो पागल' भी लोग खूब पसंद करते है। होली की थीम पर आधारित यह गाना होली के त्योहार में जरूर सुनने को मिलता है। वहीं, साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' का गाना 'सोनी-सोनी' भी होली के मौके पर लोगों को झूमने पर मजबूर करता है। आज भी इन गानों का लोग खूब पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।