फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगी कंगना? पायल रोहतगी ने ली फिरकी, नोट साझा कर कसा तंज

Tue, 26 Mar 2024 01:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Mar 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Lock Upp 2 Ekta Kapoor Confirms New Season payal rohatgi trolled actress on her political entry shares note
कंगना रणौत और पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों राजनीति में अपनी एंट्री के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पॉपुलर शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो के पहले सीजन के सफलता के बाद अब शो के मेकर्स ने 'लॉक अप' सीजन 2 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब हाल ही में, एकता कपूर ने शो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एकता ने बताया है कि दो साल के इंतजार के बाद ‘लॉक अप’ का दूसरा सीजन इसी साल ऑन एयर होगा। एकता की इस अनाउंसमेंट के बाद पायल रोहतगी ने कंगना पर निशाना साधा है।

Lock Upp 2 Ekta Kapoor Confirms New Season payal rohatgi trolled actress on her political entry shares note
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर के इस अनाउंसमेंट के बाद सबके मन में यही एक सवाल उठ रहा है कि क्या राजनीति में एंट्री के बाद भी कंगना लॉक अप के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगी या इस बार होस्ट के रूप में दर्शकों को कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा। इस मामले पर अब पायल रोहतगी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अभिनेत्री पर तंज कसा है।

Lock Upp 2 Ekta Kapoor Confirms New Season payal rohatgi trolled actress on her political entry shares note
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

 एकता कपूर से पूछा कि क्या कंगना रणौत 'लॉक अप 2' को होस्ट करेंगी? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि उन्हें लॉक अप के अगले सीजन को होस्ट करने का मौका मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp 2 Ekta Kapoor Confirms New Season payal rohatgi trolled actress on her political entry shares note
पायल रोहतगी - फोटो : social media

पायल ने कंगना पर निशाना साधते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता क साथ अपनी चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'कंगना रणौत को लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट मिला है।' उन्होंने अपनी बेटी से सवाल करते हुए आगे लिखा है, 'प्लीज बताओ कि पायल को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में टिकट क्यों नहीं दिया?'

विज्ञापन
Lock Upp 2 Ekta Kapoor Confirms New Season payal rohatgi trolled actress on her political entry shares note
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड की क्वीन को भाजपा हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव में उतारने जा रही है। कंगना के फैंस जहां इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

Game Changer: इस दिन रिलीज होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना, फिल्म से 'जरागांडी' का पोस्टर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed