साउथ अभिनेता राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'गेम चेंजर' के गाने 'जरागांडी' की रिलीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। अब आखिरकार निर्माताओं ने इसकी रिलीज की घोषणा कर दी है। दरअसल, इससे पहले फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन निर्माता ने 'जरागांडी' की रिलीज को स्थगित कर दिया था। अब यह गाना दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Game Changer: इस दिन रिलीज होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना, फिल्म से 'जरागांडी' का पोस्टर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक शंकर ने 'जरागांडी' गाने की रिलीज की तारीख और समय के साथ राम चरण का एक पोस्टर साझा किया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान साझा करते हुए निर्माताओं ने खुलासा किया कि बहुप्रतीक्षित गीत 'जरागांडी' कल सुबह नौ बजे रिलीज होगा। कल यानी 27 मार्च को अभिनेता राम चरण का जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर फैंस को इस गाने का तोहफा मिलेगा। यह गाना तीन भाषाओं तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगा। गाने के पोस्टर में रंग-बिरंगे घरों की पृष्ठभूमि में बैंगनी रंग का कुर्ता-पायजामा पहने राम चरण बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
#Jaragandi #Gamechanger @AlwaysRamCharan @advani_kiara @MusicThaman @DOP_Tirru @artkolla @SVC_official @ZeeStudios_ @zeestudiossouth @saregamaglobal @saregamasouth pic.twitter.com/0vLDWp719I
BMCM Trailer: 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय-टाइगर के एक्शन ने मचाया धमाल
पिछले साल 'जरागांडी' गाना ऑनलाइन लीक हो गया था, जिससे फैंस को काफी झटका लगा था। निर्माताओं द्वारा आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध करते हुए एक शिकायत दर्ज की गई थी। पहले यह गाना पिछले साल रिलीज होने वाला था। हालांकि, इसके लीक होने में देरी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने इस गाने के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। सितंबर 2023 में गाने का तेलुगु संस्करण ऑनलाइन लीक हो गया था। लीक के बाद निर्माताओं ने शिकायत दर्ज की और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के रण में दिखेगा इन सितारों का जलवा, ग्लैमर छोड़ जमीं पर उतरेंगे सेलेब्स
वहीं बात करें फिल्म की तो शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Kangana Ranaut: टिकट मिलते ही बढ़ीं कंगना की मुश्किलें, पुराना वीडियो वायरल, उर्मिला को कहा था सस्ती अभिनेत्री
'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 300-400 करोड़ रुपये के बीच है। 'गेम चेंजर' सितंबर में दशहरे के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक घोषणा आने वाले महीनों में की जाएगी।
Krrish 4: 'कृष 4' की स्क्रिप्ट पुरी करने के लिए तैयार ऋतिक रोशन-राकेश रोशन, फिल्म की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट