बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेवाक अंदाज को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस एक बार फिर से अपना शो 'लॉक अप' लेकर आ रही हैं। कंगना का यह शो काफी पॉपुलर हुआ था। यही वजह है कि अब एक बार फिर शो का नया सीजन जल्द आने वाला है। 'लॉक अप' सीजन 2 को लेकर काफी ब़ज बना हुआ है। शो के दूसरे सीजन में कंगना की कैद में कौन से स्टार्स होगें इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन इस बार शो में कई बदल दिए गए हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
Lock Upp 2: नए ट्विस्ट के साथ आएगा 'लॉकअप' सीजन 2, वॉर्डन बन टीवी की ये फेवरेट बहुएं लगाएंगी कैदियों की क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बार शो में जेलर की जगह वॉर्डन नजर आने वाली है। जी हां, इस बार शो में करण कुंद्रा जेलर बने नहीं नजर आने वाले हैं, बल्कि उनकी जगह कोई और वॉर्डन बने नजर आने वाली हैं।बताया जा रहा है कि 'लॉकअप 2' में वार्डन के तौर पर टीवी की दो फेमस बहुएं नजर आएंगी। शो के मेकर्स ने यह पहले ही कंफर्म कर दिया था कि इस बार करण जेलर के रुप में नहीं नजर आने वाले हैं। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना के इस शो में रुबीना दिलैक और हिना खान वार्डन बनीं नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Deepika Chikhlia: रामायण की 'सीता' ने होली पर किया झूमकर डांस, फैंस बोले- 'हमारी राधा रानी हैं'
इसके पहले खबर थी बीग बॉग 13 फेम शहनाज गिल इस शो का हिस्सा हो सकती है, लेकिन, अब वह लॉक अप 2 का हिस्सा नहीं होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक बस रुबीना और हिना का नाम सामने आया है। वहीं, दोनों का नाम सामने आने के बाद शो को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। बता दे कि दोनों को इससे पहले रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आईं थीं। वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉक अप में वार्डन का किरदार आखिर ये दोनों बहुएं कैसे निभाती हैं।
वहीं, कहा जा रहा है कि इस बार 'लॉकअप 2' एक नए ट्विस्ट के साथ आने वाला है। हिना खान और रुबीना दिलैक की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। दोनों ने ही करण कुंद्रा की जगह शो में कैदियों की क्लास लगाने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Luv Ranjan: कार्तिक-रणबीर को लेकर लव रंजन ने कह दी बड़ी बात, बताया- सेट पर कौन है ज्यादा फनी
'लॉक अप' का पहला सीजन सुपर हिट होने के नाते अब लोग दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंगना की तरह ही उनके शो का पहला सीजन काफी धमाकेदार था। जिसके चलते नए सीजन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: एनिमल में चुनौतियों से भरपूर था रणबीर का रोल, खुलासा करते हुए एक्टर बोले- इस फिल्म ने मुझे...