फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: वायरल वीडियो पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया फर्जी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Tue, 16 Apr 2024 12:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Apr 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Aamir Khan Reaction on fake campaign video actor files an FIR with Mumbai Police
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पार्टी विशेष के प्रति लोगों को वोट न करने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो चुके इस वीडियो पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे फर्जी करार दिया है और तत्काल इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उनकी तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।

Lok Sabha Election 2024: Aamir Khan Reaction on fake campaign video actor files an FIR with Mumbai Police
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान के प्रवक्ता की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, 'आमिर खान ने अपने 35 साल के करियर में कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया है'। इस बयान में आगे कहा गया है कि उन्होंने पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग के जन जागरूकता अभियानों के जरिए जन जागरूकता बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किए हैं।

Lok Sabha Election 2024: Aamir Khan Reaction on fake campaign video actor files an FIR with Mumbai Police
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे कहा गया है, 'हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान किसी राजनीतिक दल को बढ़ावा दे रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है। इस संबंध में मुंबई पुलिस के साइबर अपराध सेल में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। आमिर खान सभी भारतीयों से आग्रह करना चाहेंगे कि वे बाहर आएं और मतदान करें और हमारी चुनावी प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बनें'।
Dwarakish: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता द्वारकिश का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Aamir Khan Reaction on fake campaign video actor files an FIR with Mumbai Police
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीब 31 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आमिर खान भारतीय नागरिकों को लखपति कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो के आखिर में वह एक राजनीतिक दल को लोगो नजर आ रहा है, साथ ही उसे वोट देने की बात भी कही गई है। वीडियो को गौर से देखने पर भी यह सहज ही पता लगाया जा सकता है कि यह फर्जी है।  
Chamkila: कार्तिक-तृप्ति के बाद कुणाल खेमू-जोया अख्तर ने चमकीला पर लुटाया प्यार, बोलीं- बेहद ही शानदार फिल्म..

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Aamir Khan Reaction on fake campaign video actor files an FIR with Mumbai Police
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान के काम की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म की रिलीज के दौरान सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड जमकर चला था। बीते दिनों अभिनेता ने फिल्म 'लापता लेडीज' प्रोड्यूस की, जिसका निर्देशन किरण राव ने किया।
Amar Singh Chamkila: आधी रात में इस गाने के लिए एआर रहमान ने इरशाद को बिठाए रखा, बाहर जाने से कर दिया था मना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed