{"_id":"68bb0aee327a61fdc5085d54","slug":"lokah-chapter-1-box-office-collection-total-earning-of-kalyani-priyadarshan-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lokah Chapter 1 Box Office: छह नई फिल्में रिलीज हुईं पर नहीं थमी ‘लोका’ की रफ्तार, बजट से दोगुना हुई कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lokah Chapter 1 Box Office: छह नई फिल्में रिलीज हुईं पर नहीं थमी ‘लोका’ की रफ्तार, बजट से दोगुना हुई कमाई
Fri, 05 Sep 2025 09:38 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:38 PM IST
सार
Lokah Chapter 1 Box Office Collection: मलयालम फिल्म ‘लोका’ कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं हैं लेकिन इसकी कमाई कम नहीं हुई है।
विज्ञापन
लोका चैप्टर 1
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सिनेमाघरों में 6 नई फिल्में रिलीज हुईं हैं। इन फिल्मों में से कई ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की है। हालांकि मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की कमाई पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म 'लोका चैप्टर 1' का बजट 30 से 40 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म का क्रेज इतना है कि वीकडेज में भी इसने रोज 7 करोड़ से ऊपर ही कमाए हैं। आइए जानते हैं 'लोका चैप्टर 1' ने अब तक कितनी कमाई की है।
लोका चैप्टर 1 फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने हर दिन कमाए लगभग 7 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर 'लोका चैप्टर 1' ने 2.7 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 4 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 7.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़ी और इसने 10.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इसी तरह से इस फिल्म ने पांचवें दिन 7.2 करोड़, छठे दिन 7.65 करोड़, सातवें दिन 7.1 करोड़ और आठवें दिन 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
यह खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Movie Review: सीट से बांधे रखेगी ‘लोका’, बेहतर हो सकता था अंत; दिल चुराकर चौंका देंगी कल्याणी

'लोका चैप्टर 1' का टोटल कलेक्शन
नौवें दिन शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की कमाई 6.39 करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 61.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म के साथ 28 अगस्त को मलयालम फिल्म 'हृदयपूर्वम' रिलीज हुई। फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल थे। इसके बावजूद 'लोका चैप्टर 1' ने कमाई के मामले में 'हृदयपूर्वम' को पछाड़ दिया। 'हृदयपूर्वम' की अब तक की कुल कमाई 22.66 करोड़ रुपये है।

बॉक्स ऑफिस पर बनी है रफ्तार
आज सिनेमाघरों में 'द बंगाल फाइल्स', 'बागी 4', 'द कंज्यूरिंग', 'उफ्फ ये सिय्यापा' और 'दिल मद्रासी' रिलीज हुई। इन फिल्मों में कुछ ने पहले दिन बहुत अच्छी कमाई की। हालांकि इस बीच 'लोका चैप्टर 1' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी।

- फोटो : एक्स
फिल्म के बारे में
'लोका चैप्टर 1' में कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा नास्लेन के गफूर, सैंडी और टोविनो थॉमस अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण नें किया है। इसके निर्माता दुलकर सलमान हैं। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी लड़की चंद्रा के आस पास घूमती है। चंद्रा अपने दुश्मनों को सबक सिखाती है।