सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसे देख दर्शकों के बीच उत्साह भी पैदा हो गया था। वहीं, बीते दिन फिल्म से नागार्जुन का एक्शन सीन सेट से लीक हो गया था, जिसमें नागार्जुन का खलनायक का अंदाज देखने को मिला था। वहीं, अब इस पर निर्देशक लोकेश कनगराज की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Coolie: 'दो महीने की मेहनत बेकार हो गई', 'कुली' से नागार्जुन का सीन लीक होने पर लोकेश कनगराज का छलका दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापत्तनम में निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' की शूटिंग कर रहे अभिनेता नागार्जुन का वीडियो ऑनलाइन लीक होने के बाद, निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। निर्देशक ने लोगों से इस तरह की हरकतें न करने का अनुरोध किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म सेट से शूटिंग के वीडियो लीक होने से कई लोगों की मेहनत बेकार हो जाती है।
लोकेश ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'एक रिकॉर्डिंग के कारण कई लोगों की दो महीने की कड़ी मेहनत बेकार चली गई। मैं सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों, क्योंकि इससे पूरा अनुभव खराब हो जाता है। धन्यवाद।' लीक हुए वीडियो में अभिनेता नागार्जुन अपने किरदार साइमन के रूप में एक व्यक्ति को हथौड़े से बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Two months of hard work by many people have gone in vain because of one recording.
I humbly request everyone not to engage in such practices, as they spoil the overall experience. Thank you.
रजनीकांत द्वारा निर्देशित कुली 2025 की सबसे प्रतीक्षित तमिल फिल्मों में से एक है। कुली की टीम ने इस साल 29 अगस्त को नागार्जुन के जन्मदिन के अवसर पर आधिकारिक तौर पर उनका फिल्म में स्वागत किया। उनका स्वागत करते हुए लोकेश ने एक्स पर लिखा, 'किंग नागार्जुन सर को साइमन के रूप में कुली के कलाकारों में शामिल करने के लिए उत्साहित हूं। बोर्ड पर आपका स्वागत है और आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर।'
फिल्म में श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर और महेंद्रन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान के कैमियो करने की भी जोरदार अफवाहें हैं। कुली फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक 'कुली' लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह अगले साल की दूसरी छमाही में स्क्रीन पर आएगी।

कमेंट
कमेंट X