फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Couple: गुमनामी के दौर में शुरू हुई इन सितारों की प्रेम कहानी, आज खुशहाल जोड़ियों में होती है गिनती

Tue, 18 Jun 2024 03:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 18 Jun 2024 03:59 PM IST
सार

इन सितारों का हाथ उनके पार्टनर ने तब थामा, जब वह अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के बाद इन सितारों ने भी उनका हाथ नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
love story of Ayushmann Khurrana Pankaj Tripathi Shah Rukh Khan started when they were not the stars
गुमनामी के दौर में शुरू हुई थी इन सितारों की प्रेम कहानी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

आजकल हमें लगातार सितारों के तलाक की खबरें पढ़ने-सुनने को मिलती हैं। तलाक के बाद अगले दिन ही उनके नए रिलेशनशिप की खबरें भी सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन  कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिन्होंने प्रेम की नई परिभाषा गढ़ी है। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, वास्तविक जीवन में भी इन सितारों ने सच्चे प्रेम का मतलब समझाया है। आज हम उन सितारों के बारे में जानेंगे, जिनकी प्रेम कहानी गुमनामी के दौर में शुरु हुई थी और आज वो एक मशहूर कपल हैं। इन सितारों का हाथ उनके पार्टनर ने तब थामा, जब वह अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के बाद इन सितारों ने भी उनका हाथ नहीं छोड़ा। 


बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे ये सितारे! देखें लिस्ट

love story of Ayushmann Khurrana Pankaj Tripathi Shah Rukh Khan started when they were not the stars
आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मों के जरिए अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अभिनेता के फिल्मों की तरह ही उनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है।आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी, तब वह 12वीं क्लास में थे और वह फिजिक्स की कोचिंग लेने जाते थे। वहीं, दोनों की दोस्ती शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की और इनका प्यार परवान चढ़ता गया। इसके बाद ताहिरा ने आयुष्मान के संघर्ष के दिनों में पूरा साथ दिया। जिस वक्त आयुष्मान अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भी ताहिरा उनका हाथ थामें रहीं और आज दोनों बॉलीवुड के सबसे खुश और प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। 
बॉस लेडी अंदाज में दिखीं आलिया, फैंस बोले- हर दिन पहले से ज्यादा हसीन

love story of Ayushmann Khurrana Pankaj Tripathi Shah Rukh Khan started when they were not the stars
शाहरुख खान-गौरी-सुहाना - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

शाहरुख खान-गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है। शाहरुख के फिल्मों में आने से पहले से ही उनका प्रेम संबंध गौरी से शुरू हो चुका था, जब शाहरुख खान गौरी के प्यार में पड़े थे, तो उनकी उम्र 18 साल थी और गौरी की उम्र 14 साल थी। दिल्ली के पंचशील नगर के एक क्लब में चल रही पार्टी में शाहरुख ने गौरी को पहली बार देखा था। गौरी को देखते ही उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया था। उस वक्त वह गौरी से बात कर पाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे, लेकिन बाद में किसी तरह गौरी का नंबर हासिल कर उन्होंने बातचीत शुरू कर दी। शाहरुख और गौरी, तब से प्रेम संबंध में है, जब से शाहरुख ने फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। एक बार किसी बात पर नाराज हो कर गौरी उन्हें बिना बताए मुंबई आ गई थीं। उन्हें खोजते हुए ही शाहरुख पहली बार मुंबई आए थे। इसके बाद दोनों जब मिले तो एक दूसरे के गले लग कर रोते रहे। यहां से उनके जीवन का अगला अध्याय शुरू हुआ। शाहरुख फिल्मों में आए और सुपरस्टार बन गए। इस दौरान गौरी ने उनके साथ हर संघर्ष में कदम से कदम मिला कर चलती रहीं। 
De De Pyaar De 2: 'शैतान' के बाद एक बार फिर से अजय और आर माधवन मचाने जा रहे हैं धमाल, इस फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
love story of Ayushmann Khurrana Pankaj Tripathi Shah Rukh Khan started when they were not the stars
पंकज त्रिपाठी- मृदुला - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी- मृदुला
पंकज त्रिपाठी भारतीय सिनेमा के नामचीन अभिनेता हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय क्षमता से लोगों के दिल जीता है। आज हर कोई उनके साथ तस्वीर खिंचाना चाहता है,लेकिन एक वक्त था, जब वो इस फिल्मी चकाचौंध से कोसों दूर थे। ऐसे वक्त में उनका साथ उनकी तत्कालीन प्रेमिका और वर्तमान में पत्नी मृदुला ने दिया था। इन दोनों की प्रेम कहानी काफी अतरंगी है। पंकज पहली बार मृदुला से उनके भाई की सगाई में मिले थे। उन्होंने तब देखते ही ये ठान लिया था कि वह मृदुला से ही शादी करेंगे। दोनों 12 साल तक एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में रहे। दोनों एक दूसरे से काफी दूर रहते थे, उस वक्त दोनों हर दस दिन में एक दूसरे को चिट्ठी लिखा करते थे। पंकज जब मुंबई में फिल्मों में काम की तलाश में आए, तब भी मृदुला ने उनकी आर्थिक तौर पर काफी मदद की और साथ दिया।
Ishq Vishk Rebound: इश्क विश्क रिबाउंड को देखने के लिए उत्सुक हैं इश्क-विश्क की 'अलीशा', पुराने दिनों को किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed