फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loveyapa Collection Day 4: पहले सोमवार ही निकला 'लवयापा' का दम, चौथे दिन ही लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

Mon, 10 Feb 2025 11:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:32 PM IST
सार

Loveyapa Collection Day 4: 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पहले दिन से ही संघर्ष कर रही है। वहीं, आज सोमवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई। चलिए जानते हैं फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन। 

विज्ञापन
Loveyapa Collection Day 4 junaid khan khushi kapoor Ashutosh Rana  Advait Chandan Sathyaraj film earnings
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की व बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की बड़े पर्दे पर रिलीज हुई पहली फिल्म 'लवयापा' शुरुआती दिनों में ही बेदम साबित हो गई है। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर संघर्ष कर रही है। वहीं, अब फिल्म की हालत और खस्ता हो गई है, क्योंकि आज इसकी कमाई लाखों में ही सिमट गई।

Loveyapa Collection Day 4 junaid khan khushi kapoor Ashutosh Rana  Advait Chandan Sathyaraj film earnings
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज की कमाई
'लवयापा' का आज सिनेमाघरों में चौथा दिन था। वीकएंड पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी। वहीं, आज सोमवार को तो इसकी हालत और खराब हो गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, चौथे दिन 'लवयापा' ने महज 60 लाख रुपये की कमाई की। एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म सिनेमघरों से उतरने की तैयारी कर ली है।

Loveyapa Collection Day 4 junaid khan khushi kapoor Ashutosh Rana  Advait Chandan Sathyaraj film earnings
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब इसका कुल कलेक्शन 5.15 करोड़ रुपये हो चुका है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म आज ही फ्लॉप साबित हो गई है। अब तक यह 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो इसे ऐसे समझिए-

पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये
तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन 60 लाख रुपये
कुल कमाई 5.15 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Loveyapa Collection Day 4 junaid khan khushi kapoor Ashutosh Rana  Advait Chandan Sathyaraj film earnings
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बैडएस रवि कुमार' से मुकाबला
इस फिल्म का निर्देशन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' बना चुके निर्देशक अद्वैत चंदन ने किया है, बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' से हुआ, जिसके सामने 'जुनैद-खुशी की फिल्म फीकी पड़ गई। हिमेश रेशमिया की फिल्म अब तक 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Loveyapa Collection Day 4 junaid khan khushi kapoor Ashutosh Rana  Advait Chandan Sathyaraj film earnings
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलाकार
'लवायापा' के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद और खुशी के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, तान्विका पार्लिकर और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। जुनैद खान ने इससे पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'महाराज' में काम किया था। वहीं, खुशी कपूर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed