फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junaid Khan: 'मैंने 19 साल की उम्र तक उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा', आमिर-रीना के तलाक पर पहली बार बोले जुनैद

Sat, 04 Jan 2025 05:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Jan 2025 05:57 PM IST
सार

अभिनेता अब अपनी अगली फिल्म 'लवयापा' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच जुनैद ने पहली बार अपने माता-पिता के तलाक को लेकर अपना अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन
Loveyapa star Junaid Khan shared that parents Aamir Khan and Reena Dutta I never saw them fight till I was 19
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। हालांकि फिल्म बिना किसी प्रचार के रिलीज हुई थी और इसे प्रशंसकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली थी। अभिनेता अब अपनी अगली फिल्म 'लवयापा' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच जुनैद ने पहली बार अपने माता-पिता के तलाक को लेकर अपना अनुभव साझा किया है और बताया है कि उन्होंने कभी भी अपने माता-पिता की लड़ाई नहीं देखी है।

Loveyapa star Junaid Khan shared that parents Aamir Khan and Reena Dutta I never saw them fight till I was 19
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर

माता-पिता को कभी लड़ते हुए नहीं देखा
विक्की लालवानी के साथ एक साक्षात्कार में जुनैद ने कहा, "मुझे लगता है कि जब मैं आठ साल का था, तभी मेरे पेरेंट्स एक-दूसरे से अलग हो गए थे। लेकिन उन्होंने कभी हमें ऐसा महसूस नहीं होने दिया। इसके पीछे कारण है कि मैंने 19 साल की उम्र तक उन्हें कभी झगड़ा या लड़ाई करते हुए नहीं देखा था। पहली बार जब मैंने अपने पेरेंट्स को लड़ते देखा, तब मैं 19 साल का था। इसलिए मैंने या आयरा ने उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा।"

Sanjay Dutt: 'जवान होता तो दीपिका को चौथी बीवी बनाता', जानें किस सवाल के जवाब में संजय दत्त ने दिया यह बयान

Loveyapa star Junaid Khan shared that parents Aamir Khan and Reena Dutta I never saw them fight till I was 19
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat

खुशहाल गुजरा बचपन
जुनैद ने आगे कहा, "जब बात मेरी और आयरा की आती थी तो वे हमेशा एक हो जाते थे। इसलिए, मुझे लगता है कि इस तरह से उन्होंने अच्छा किया कि इसका असर हम पर नहीं होने दिया। मुझे लगता है कि ऐसा करना शायद मैच्योर चीज होती है। मेरा मतलब है कि दो अच्छे लोग हमेशा एक साथ अच्छे नहीं होते हैं और इस तरह से हमें कम से कम मुझे ऐसा बचपन मिला जिसमें दोनों माता-पिता खुश थे।"

Vikramaditya Motwane: ‘ब्लैक वारंट’ के लिए हॉलीवुड सीरीज बनी प्रेरणा, निर्माता ने किया तिहाड़ जेल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Loveyapa star Junaid Khan shared that parents Aamir Khan and Reena Dutta I never saw them fight till I was 19
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर

परिवार के लिए निकालते हैं समय
अभिनेता ने यह भी बताया, " हमारे यहां हर मंगलवार की शाम को परिवार के साथ चाय की पार्टी होती है। इसमें मां, आयरा, मैं और पापा। हम चारों साथ मिलते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम में से कोई खाली नहीं होता है, लेकिन हम कोशिश करते हैं कि एक दिन परिवार के लिए निकाल सकें। पिछले कुछ सालों से ऐसा होता आ रहा है।"

विज्ञापन
Loveyapa star Junaid Khan shared that parents Aamir Khan and Reena Dutta I never saw them fight till I was 19
लवयापा का टाइटल ट्रैक - फोटो : यूट्यूब

इस फिल्म में नजर आएंगे जुनैद
वर्कफ्रंट की बात करें तो जुनैद अब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के साथ फिल्म 'लवयापा' में नजर आएंगे , जो 7 फरवरी को रिलीज होगी। खबर है कि वह इस साल के अंत में साई पल्लवी के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed