फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कश्मीर फाइल्स: कश्मीरी पंडितों से साथ जो हुआ उसपर मिट्टी नहीं डाल सकते, विवेक को फिल्म बनाने का खामियाजा भुगतना होगा

Mon, 14 Mar 2022 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 14 Mar 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
lyricist manoj muntashir reaction on vivek agnihotri film the kashmir files
मनोज मुंतशिर - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को देखने के बाद लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। केवल आम दर्शक ही नहीं सेलेब्रिटीज को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। एक्ट्रेस कंगना रणौत समेत कई कलाकारों ने फिल्म देखने के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' की जमकर सराहना की है। अब इसी कड़ी में गीतकार मनोज मुंतशिर का नाम भी जुड़ गया है। मनोज ने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपना पक्ष रखा है।

lyricist manoj muntashir reaction on vivek agnihotri film the kashmir files
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोज के मुताबिक इस फिल्म को देखने के बाद इस पर बात न करना बिलकुल गलत होगा, इसलिए वह खुलकर बोल रहे हैं। मनोज ने एक इंटरव्यू के दौरान 'कश्मीर फाइल्स' पर अपनी बात रखी। फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स ने दर्शकों के एक बड़े वर्ग को भावुक कर दिया है। 90 के दशक की बात है, कश्मीर में डेढ़ लाख कश्मीरी पंडित विस्थापित कर दिए गए।


lyricist manoj muntashir reaction on vivek agnihotri film the kashmir files
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

वे आगे कहते हैं, इस दौरान दिल्ली की सरकारें सोती रहीं। एक फिल्म बनी भी कुछ साल पहले। जो लोग इस त्रासदी से गुजरे थे, इस फिल्म को देखकर वे लोग चीख पड़े, रो पड़े। बोले, ये क्या है? आपने तो सैनिटाइज कर दिया सब कुछ। ये तो आपने वही ढोल पीटना चालू कर दिया, हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई। भाईचारा। मनोज आगे कहते हैं, ट्रबल्ड हिस्ट्री को एक्सेप्ट किए बिना दोस्ती नहीं हो सकती। हमारे और आपके बीच अगर कोई इतिहास रहा है, जहां भी कुछ दिक्कतें रही हैं, उस पर बात करेंगे तब आगे बढ़ पाएंगे। आप बात नहीं करना चाहते, आप मिट्टी डालना चाहते हैं पर मिट्टी नहीं डाली जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lyricist manoj muntashir reaction on vivek agnihotri film the kashmir files
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म निर्देशक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि विवेक रंजन अग्निहोत्री को प्रणाम जो उन्होंने ये कहानी दिखाई। ये कहानी बनाने का खामियाजा वह भी भुगत रहे हैं। मेरे मित्र हैं मैं भी जानता हूं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने यह फिल्म किसी शोहरत या ख्याति के लिए बनाई है। फिल्म उन्होंने एक कहानी कहने के लिए बनाई है। इसका अंजाम है, जो भरपाई है उन्हें किसी न किसी रूप में फिल्म इंडस्ट्री में भी करनी पड़ेगी। पर वह बहादुर हैं जो ऐसी फिल्में बना रहे हैं। आने वाले समय में ऐसी कई कहानियां आएंगी। पहले इन चीजों को कहने में हम डरते थे, आज सीना ठोक कर कहते हैं।

विज्ञापन
lyricist manoj muntashir reaction on vivek agnihotri film the kashmir files
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed