फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Trailer Out: हॉरर फिल्मों में काजोल का डेब्यू, 'मां' का ट्रेलर रिलीज; बेटी को राक्षसों से बचाती नजर आईं

Thu, 29 May 2025 01:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 May 2025 01:09 PM IST
सार

Kajol Starrer Maa Trailer released: अभिनेत्री काजोल की फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में काजोल का रौद्र रुप दिखा है। आइए जानते हैं ट्रेलर में और क्या है?

विज्ञापन
Maa trailer out kajol looks very angry women in trailer watch
मां - फोटो : यूट्यूब
अभिनेत्री काजोल की अगली फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मुंबई में हुए एक इवेंट में इसे रिलीज किया गया। ट्रेलर में काजोल अपनी बेटी की राक्षसों से रक्षा करती हुई नजर आ रही हैं। काजोल फिल्म 'मां' से हॉरर फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर काफी दमदार है। यहां देखें ट्रेलर।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


Maa trailer out kajol looks very angry women in trailer watch
मां - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर की शुरूआत काजोल से होती है। वह गाड़ी चला रही हैं और पीछे उनकी बेटी बैठी है। वह कह रही है कि मां पेट में काफी दर्द हो रहा है। इस पर काजोल कहती हैं कि आगे होटल दिखेगा तो रुक जाएंगे।  इसके बाद अचानक काजोल की गाड़ी पर कोई कूदता है। दोनों डर जाते हैं।
Maa trailer out kajol looks very angry women in trailer watch
मां - फोटो : यूट्यूब
मुसीबत में काजोल की बेटी
इसके बाद काजोल एक घर में पहुंचती हैं। काजोल अपनी बेटी से कहती हैं कि यह नई जगह है। इसलिए यहां से कहीं नहीं जाना। फिर काजोल की बेटी और एक लड़की एक पुरानी हवेली में जाती हैं। यहां अचानक काजोल की बेटी को एक राक्षस खींच ले जाता है। अब काजोल की बेटी मुसीबत में पड़ जाती है। इसके बाद काजोल अपनी बेटी को बचाती हैं।
यह खबर भी पढ़ें:  Maa Trailer Launch: ‘शैतान’ की दुनिया में हुई ‘मां’ की एंट्री, काजोल की पहली हॉरर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa trailer out kajol looks very angry women in trailer watch
मां - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में कौन-कौन हैं?
'मां' फिल्म में काजोल लीड रोल में हैं। काजोल इस फिल्म से तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। काजोल के अलावा फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह और सूर्य शिखा दास होंगी।
हाल ही में काजोल ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार सबसे जबरदस्त होगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले काजोल ने 28 जून को लिखा था 'जब एक मां टूट जाती है तो एक देवी का जन्म होता है। 'मां' का ट्रेलर कल रिलीज होगा।'
विज्ञापन
Maa trailer out kajol looks very angry women in trailer watch
मां - फोटो : यूट्यूब
फिल्म के बारे में
काजोल की यह फिल्म हॉरर, सुपरनेचुरल ड्रामा है। फिल्म विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी है। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूज किया है। मां फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में भी रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed