फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Kapur: ‘मुसद्दी’ बनकर हंसाने से लेकर ‘अब्बाजी’ के रोल में डराने तक, पंकज कपूर के दस दमदार किरदार

Thu, 29 May 2025 08:52 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 29 May 2025 08:52 AM IST
सार

Pankaj Kapur Birthday: हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले पंकज कपूर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। जानते उनके दस प्रमुख किरदार।

विज्ञापन
Pankaj Kapur Birthday From Musaddi Lal In Office Office To Abbaji In Maqbool His Top Ten Iconic Character
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक मुकम्मल कलाकार वो होता है जिसके लिए मीडियम मायने नहीं रखता। जिसको इससे फर्क नहीं पड़ता कि पर्दा बड़ा है या छोटा, उसका अभिनय टीवी के लिए है, फिल्म के लिए है या फिर ओटीटी के लिए। मुकम्मल अभिनेता या कलाकार वो होता है जिसे सिर्फ अपने अभिनय और अच्छी स्क्रिप्ट से मतलब होता है। ऐसे ही मुकम्मल कलाकार हैं पंकज कपूर। वैसे तो पंकज कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन फिर भी अगर कोई उन्हें इस नाम से न जाने तो कोई ऑफिस-ऑफिस के मुसद्दीलाल, कोई डिटेक्टिव करमचंद तो कोई अब्बाजी के नाम से तो पहचान ही लेगा। आज पंकज कपूर का 71वां जन्मदिन है।


29 मई 1954 को जन्मे पंकज कपूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास आउट हैं। वो थिएटर के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और राइटर रहे हैं। पंकज कपूर आज भी थिएटर की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। 1982 में आई फिल्म ‘आरोहण’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाले पंकज कपूर ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में कई ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं, जो बूढ़े से लेकर बच्चों तक को आज भी याद हैं। चाहे टीवी सीरियल हो या फिर फिल्म पंकज कपूर ने हर किरदार में अपनी जान फूंक दी  एक फिल्मफेयर और तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले पंकज कपूर ने हंसाने से लेकर डराने तक और सीधे साधे पंडितजी से लेकर खूंखार अब्बाजी तक हर तरह के किरदारों को अपने अभिनय से जीवंत बना दिया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके कुछ ऐसे ही यादगार किरदारों के बारे में।

Pankaj Kapur Birthday From Musaddi Lal In Office Office To Abbaji In Maqbool His Top Ten Iconic Character
पंकज कपूर करमचंद में - फोटो : सोशल मीडिया

डिटेक्टिव करमचंद (करमचंद)
पंकज कपूर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है दूरदर्शन के कॉमेडी शो करमचंद में निभाया गया उनका डिटेक्टिव करमचंद का किरदार। 1985 में शुरू हुआ ये टीवी सीरियल काफी मशहूर हुआ था। इस शो से पंकज कपूर घर-घर में काफी पॉपुलर हो गए।

Pankaj Kapur Birthday From Musaddi Lal In Office Office To Abbaji In Maqbool His Top Ten Iconic Character
मुसद्दी लाल ऑफिस ऑफिस सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

मुसद्दी लाल (ऑफिस ऑफिस)
पंकज कपूर को अगर किसी किरदार के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है तो वो है उनका टीवी सीरियल ऑफिस ऑफिस में निभाया गया मुसद्दीलाल का किरदार। भ्रष्टाचार की पोल खोलते इस व्यंग्यात्मक टीवी सीरियल में पंकज कपूर का मुसद्दीलाल का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। उन्हें कई लोग आज भी मुसद्दीलाल के नाम से ही पहचानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Kapur Birthday From Musaddi Lal In Office Office To Abbaji In Maqbool His Top Ten Iconic Character
अब्बाजी मकबूल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

यह खबर भी पढ़ेंः Actresses: 'मां' के जरिए तीन साल बाद थिएटर्स में लौटेंगी काजोल, ये एक्ट्रेस भी ब्रेक लेकर कर रही हैं काम

अब्बाजी (मकबूल)
डिटेक्टिव करमचंद और मुसद्दीलाल बनकर हंसाने वाले पंकज कपूर ने 2003 में आई फिल्म ‘मकबूल’ में अब्बाजी के अपने निगेटिव किरदार से लोगों को डराया भी है। शेक्सपियर के मैकबेथ पर आधारित मकबूल में पंकज कपूर ने जहांगीर खान उर्फ अब्बाजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए पंकज कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
Pankaj Kapur Birthday From Musaddi Lal In Office Office To Abbaji In Maqbool His Top Ten Iconic Character
फिल्म जाने भी दो यारों - फोटो : आईएमडीबी

तरनेजा (जाने भी दो यारों)
साल 1983 में आई कुंदन शाह द्वारा निर्देशित ‘जाने भी दो यारों’ हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म है। पॉलिटिक्स और करप्शन पर व्यंग्य करती इस ब्लैक कॉमेडी में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, नीना गुप्ता, सतीश शाह और सतीश कौशिक जैसे कलाकार थे। इन्हीं में शामिल थे पंकज कपूर। पंकज कपूर ने इस फिल्म में एक बेइमान बिल्डर तरनेजा का किरदार निभाया था, जो एक ऑफिसर का खून कर देता है। तरनेजा का किरदार पंकज कपूर के यादगार किरदारों में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed