फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: भक्ति से कॉमेडी तक, आने वाले वक्त में इन फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में दिखेंगे खिलाड़ी कुमार

Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
सार

Akshay Kumar Upcoming Movies: अभिनेता अक्षय कुमार ने इस साल फिल्म 'स्काई फोर्स' से दमदार वापसी की है। फिर 'केसरी चैप्टर 2' में भी उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। आने वाले समय में उनकी कई शानदार फिल्में कतार में हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Movies Kannappa Housefull 5 Jolly LLB 3 Welcome to The Jungle Bhoot Bangla
अक्षय कुमार की आगामी फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार के सितारे बुलंदी पर हैं। इस साल जनवरी में फिल्म 'स्काई फोर्स' से उन्होंने दमदार शुरुआत की। फिर अप्रैल में 'केसरी चैप्टर 2' से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया है। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा है। इस साल वे कई दमदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कॉमेडी से लेकर माइथोलॉजिकल एपिक ड्रामा तक, वे अलग-अलग शैली की फिल्मों में नजर आएंगे। देखिए लिस्ट

Akshay Kumar Upcoming Movies Kannappa Housefull 5 Jolly LLB 3 Welcome to The Jungle Bhoot Bangla
हाउसफुल 5 - फोटो : IMDb

'हाउसफुल 5'
जून में अक्षय कुमार फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे। यह मल्टीस्टारर फिल्म है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, जैकलीन, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और नाना पाटेकर जैसे सितारे नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है। यह फिल्म 06 जून को रिलीज हो रही है।

Akshay Kumar Upcoming Movies Kannappa Housefull 5 Jolly LLB 3 Welcome to The Jungle Bhoot Bangla
'कन्नप्पा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'कन्नप्पा'
यह पैन इंडिया फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, काजल अग्रवाल माता पार्वती की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। उनके अलावा प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Movies Kannappa Housefull 5 Jolly LLB 3 Welcome to The Jungle Bhoot Bangla
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

जॉली एलएलबी 3
यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग अजमेर और राजस्थान में की गई है। अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

Hina Khan: श्री श्री रविशंकर के साथ हार्ट इमोजी बनाती नजर आईं हिना खान, योगा का समझाया अर्थ

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Movies Kannappa Housefull 5 Jolly LLB 3 Welcome to The Jungle Bhoot Bangla
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

वेलकम टू द जंगल
खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म भी इसी साल रिलीज हो रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। पिक्चर सिर्फ इतनी ही नहीं है। 2025 के बाद साल 26 में भी अक्षय कुमार एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देंगे। आखिर 'भूत बंगला' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्में कतार में जो हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed