एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 28 May 2025 10:49 PM IST
सार
Tom Cruise Movie Mission Impossible 8 Box Office: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' भारतीय सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है। जानते हैं आज 12वें दिन फिल्म ने कैसा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
'मिशन इंपॉसिबल 8'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' भारतीय सिनेमाघरों में सजी हुई है। इसकी मजबूत पकड़ बरकरार है। रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब है। बॉलीवुड फिल्मों 'भूल चूक माफ' और 'केसरी वीर' के सामने टॉम क्रूज की फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ रखी है। जानते हैं फिल्म ने आज कैसा प्रदर्शन किया है।
2 of 5
टॉम क्रूज 'मिशन इंपॉसिबल 8' का प्रमोशन करते हुए
- फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
पहले हफ्ते का कलेक्शन 50 करोड़ पार
भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' 17 मई को रिलीज हुई। 16.5 करोड़ रुपये की कमाई करके भारतीय सिनेमाघरों में इस फिल्म ने खाता खोला। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 54.4 करोड़ रुपये रहा। वीकडेज में भी फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है।
3 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज भी किया शानदार कारोबार
टॉम क्रूज की फिल्म की भारतीय रिलीज को दूसरा हफ्ता चल रहा है। अब भी यह फिल्म करोड़ो में कमाई कर रही है। कल मंगलवार को 11वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। आज भी इसने बढ़िया कलेक्शन किया है। फिल्म ने आज बुधवार को 12वें दिन 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
100 करोड़ी क्लब में एंट्री मुश्किल नहीं
'मिशन इंपॉसिबल 8' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 79.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 12वें दिन तक जिस रफ्तार से यह फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि अब 100 करोड़ी क्लब में एंट्री इसके लिए मुश्किल नहीं है।
फिल्म में नजर आए हैं ये सितारे
फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' 2025 की अमेरिकी एक्शन जासूसी फिल्म है। इसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। फिल्म की कहानी एरिक जेंड्रेसन और क्रिस्टोफर ने साथ में लिखी है। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेले एटवेल, विन्ग रैम्स, साइमन पेग, हेनरी कजर्नी और एंजेला बैसेट ने अपनी पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।