Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Hike On Tuesday Day 5 While Kesari Veer Continuously Suffers
{"_id":"68367380eb11362b1508f92c","slug":"box-office-collection-bhool-chuk-maaf-earnings-hike-on-tuesday-day-5-while-kesari-veer-continuously-suffers-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: मंगलवार को ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में आया उछाल, ‘केसरी वीर’ की हालत पतली; जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: मंगलवार को ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में आया उछाल, ‘केसरी वीर’ की हालत पतली; जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 28 May 2025 07:57 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्में तो कई चल रही हैं। हालांकि, जानना ये जरूरी है कि इनमें से कितनी फिल्में बेहतर कमाई कर पा रही हैं। जानिए कैसे बीता इन फिल्मों का मंगलवार का दिन।
विज्ञापन
1 of 5
भूल चूक माफ और केसरी वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' और 'मिशन इम्पॉसिबल 8' तक सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म दर्शकों को उस हिसाब से अपनी ओर खींचने में सफल नहीं हो पा रही है। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा इन फिल्मों हाल।
2 of 5
फिल्म 'भूल चूक माफ'
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
भूल चूक माफ
इस शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज हुई कॉमेडी-फैमिली ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म की शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर उतनी अच्छी नहीं रही। लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। जबकि अब वीक डेज में भी फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। सोमवार को 4.5 करोड़ की कमाई करने वाली 'भूल चूक माफ' की मंगलवार की कमाई में उछाल देखने को मिली। पांचवें दिन फिल्म ने 4.79 करोड़ की कमाई की। इसके साथ राजकुमार राव की फिल्म ने पांच दिनों में कुल 37.29 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
3 of 5
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
केसरी वीर
सोमनाथ मंदिर पर हमले और उसकी रक्षा करने की कहानी दिखाने वाली फिल्म ‘केसरी वीर’ पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। सिर्फ 25 लाख से अपनी शुरूआत करने वाली ‘केसरी वीर’ की कमाई में कोई सुधार होते नहीं दिख रहा है। सोमवार को 18 लाख की कमाई करने के बाद केसरी वीर की मंगलवार को कमाई और घट गई और फिल्म सिर्फ 15 लाख रुपए का कारोबार कर पाई। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म कुल 1.23 करोड़ का कारोबार कर पाई है।
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
इन नई रिलीज फिल्मों के बीच पिछले 11 दिनों से टिकी टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। फिल्म ने मंगलवार को अपने 11वें दिन 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से 11 दिनों में फिल्म अब तक 77.10 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
रेड 2
अजय देवगन-रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ रिलीज के 27 दिन बाद भी बॉक्स ऑफि पर टिकी हुई है। सोमवार को 75 लाख की कमाई करने वाली 'रेड 2' की मंगलवार की कमाई में उछाल दर्ज की गई। 27वें दिन मंगलवार को फिल्म 85 लाख रुपए की कमाई। इसके साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई 163.70 करोड़ रुपए हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।