फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: ओटीटी से आज भी दूरी बनाए हुए हैं ये सितारे, डिजिटल डेब्यू को लेकर नहीं दिखाई दिलचस्पी

Wed, 28 May 2025 12:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 May 2025 12:12 AM IST
सार

Stars On OTT: डिजिटल प्लेटफॉर्म का दर्शक वर्ग बहुत बड़ा है। यहां सीरीज से लेकर फिल्मों तक काम करने का बड़ा स्कोप है। बड़े-बड़े सितारे ओटीटी की तरफ मुड़ रहे हैं, मगर अब भी कई ऐसे सितारे हैं जो इससे दूरी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Have Not Been Seen on OTT John Abraham Salman Khan Amitabh Bachchan Tiger Shroff Sonu Sood
जॉन अब्राहम-अमिताभ बच्चन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। कितने ही सितारे जो बड़े परदे पर गुमनाम रहे, ओटीटी ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। कई नामी सितारे भी बड़े उत्साह के साथ ओटीटी फिल्मों में काम कर रहे हैं। मगर, कई सितारे ऐसे हैं, जो अब भी ओटीटी से कोसों दूर हैं। जानते हैं...

Bollywood Stars Who Have Not Been Seen on OTT John Abraham Salman Khan Amitabh Bachchan Tiger Shroff Sonu Sood
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम-@thejohnabraham

जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम अब तक ओटीटी से दूर हैं। यहां डेब्यू को लेकर उन्हें कोई दिलचस्पी भी नहीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए साफ कहा कि वे बडे़ परदे के एक्टर हैं। जॉन का कहना है, 'मेरे दिमाग में, मुझे लगता है कि मैं बड़े पर्दे के लिए बना हूं'। उन्होंने कहा, 'मैं अभी वेब सीरीज नहीं करना चाहता। हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं कि अगर बढ़िया कहानी मिलती है, जो मुझे वाकई में पसंद आएगी, तो मैं वेब सीरीज जरूर बनाऊंगा'। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे राकेश मारिया की बायोपिक कर रहे हैं। 

Bollywood Stars Who Have Not Been Seen on OTT John Abraham Salman Khan Amitabh Bachchan Tiger Shroff Sonu Sood
आमिर खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान-आमिर खान  
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी ओटीटी से दूर हैं। वे सिनेमाघरों के बादशाह बने हुए हैं। इसी तरह बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूर हैं। इनके ओटीटी डेब्यू की कोई जानकारी नहीं हैं। हालांकि, अब तक ओटीटी से दूर रहे शाहरुख खान ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वे अपने बेटे आर्यन द्वारा निर्देशित सीरीज में नजर आएंगे, ऐसी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Have Not Been Seen on OTT John Abraham Salman Khan Amitabh Bachchan Tiger Shroff Sonu Sood
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बड़े परदे के शहंशाह हैं। ओटीटी पर भी उनके डेब्यू का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। मगर, बिग बी ने इस प्लेटफॉर्म से अब तक दूरी बना रखी है। देखना दिलचस्प होगा कि वे कब इस प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करते हैं।

Rapper Raja Kumari: भारतीय मूल की सिंगर राजा कुमारी को मिला अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, बोलीं- अभी और काम करना है

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Have Not Been Seen on OTT John Abraham Salman Khan Amitabh Bachchan Tiger Shroff Sonu Sood
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonu_sood

सोनू सूद
सोनू सूद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि, बतौर निर्माता वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हैं। मगर, बतौर एक्टर उन्होंने अभी ओटीटी का रुख नहीं किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed