फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nushrratt Bharuccha: नुसरत को पसंद नहीं आया 'प्यार का पंचनामा' में अपना किरदार, बोलीं- फिर भी दोबारा निभाऊंगी

Tue, 27 May 2025 11:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 May 2025 11:36 PM IST
सार

Nushrratt Bharuccha: फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नुसरत भरूचा ने अहम किरदार अदा किया था। उन्हें इस फिल्म ने काफी लोकप्रियता दिलाई। मगर, हाल ही में अपने किरदार पर अभिनेत्री ने दिलचस्प खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha talks about her character of Movie Pyaar Ka Punchnama says she did not like her role
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' (2018) ने नुसरत भरूचा को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया। इससे पहले नुसरत ने लव के ही निर्देशन में बनी 'प्यार का पंचनामा' (2011) में भी काम किया। हाल ही में नुसरत ने खुलासा किया कि 'प्यार का पंचनामा' में उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आया था।

Nushrratt Bharuccha talks about her character of Movie Pyaar Ka Punchnama says she did not like her role
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha

'प्यार का पंचनामा' में अपने किरदार पर बोलीं नुसरत
नुसरत भरूचा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आया, लेकिन इसके बावजूद वे उस तरह के रोल फिर करेंगी। युवा के साथ एक बातचीत में नुसरत से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में उनके किरदारों को ठीक से पेश किया गया है?

Nushrratt Bharuccha talks about her character of Movie Pyaar Ka Punchnama says she did not like her role
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha

फिर से वही किरदार करने की जताई इच्छा
इस पर नुसरत ने कहा, 'तब भी मैं खुश नहीं थी। मैंने फिल्मों के लिए मना कर दिया'।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लड़की को जिस तरह से पेश किया गया, उससे कोई दिक्कत नहीं है? इस सवाल के जवाब में वे बोलीं, 'मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, बिल्कुल नहीं। मैं इसे फिर से करना चाहूंगी और जो मैं कर रही हूं, उससे प्यार करती हूं'।

Mission Impossible 8: 11वें दिन कैसी रही 'मिशन इंपॉसिबल 8' की कमाई, क्या 100 करोड़ कमा पाएगी टॉम की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha talks about her character of Movie Pyaar Ka Punchnama says she did not like her role
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम

राइटर और निर्देशकों से हुई बहस
नुसरत भरूचा ने आगे कहा कि किरदारों के मोटिवेशन को लेकर फिल्म निर्माताओं के साथ उनकी शुरुआती झिझक और अब तक जारी बहस के बावजूद, उन्हें नेहा, चीकू और स्वीटी का किरदार निभाने में मजा आया। नुसरत के मुताबिक, 'भले ही ये तीनों मेरे व्यक्तित्व से बहुत दूर थे, मेरे से जुड़े नहीं थे। लेखकों और निर्देशक के साथ मेरी अपनी लड़ाई थी कि 'मैं यह कैसे करूं? मुझे यकीन नहीं है कि वह ऐसा क्यों कर रही है या इस तरह क्यों है'। एक्ट्रेस ने कहा कि 'यह मेरी लड़ाई थी। लेकिन, अगर पूछा जाए कि क्या मुझे इन किरदारों को करने में मजा आया? तो मुझे यह बहुत अच्छा लगा'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed