Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
housefull-5-trailer-enters-longest-bollywood-trailer-race-with-singham-again-animal-sikandar-emergency-rrr
{"_id":"6835c2a381e0d25b690794a6","slug":"housefull-5-trailer-enters-longest-bollywood-trailer-race-with-singham-again-animal-sikandar-emergency-rrr-2025-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ ही नहीं इन फिल्मों के ट्रेलर भी रहे लंबे; सबसे लंबा ट्रेलर पौने पांच मिनट का","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ ही नहीं इन फिल्मों के ट्रेलर भी रहे लंबे; सबसे लंबा ट्रेलर पौने पांच मिनट का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 27 May 2025 07:19 PM IST
सार
Longest Movie Trailers: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 53 सेकंड के इस ट्रेलर से जबरदस्त कॉमेडी और एटंरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। इस फिल्म से पहले भी कई ऐसी फिल्में रही हैं जिनके ट्रेलर काफी लंबे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हाउसफुल 5 ट्रेलर
- फोटो : IMDb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के सबसे बड़े कॉमिक फ्रेंचाइजी में से एक 'हाउसफुल' की पांचवीं फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ और इसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया। अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 53 सेकेंड लंबा है।
हाउसफुल 5 का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, और मल्टीस्टार कास्ट का बेजोड़ मेल दिखाया गया है। ह्यूमर और सिचुएशनल कॉमेडी से भरपूर यह ट्रेलर एक बार फिर दर्शकों को हंसाने में सफल होता हुआ नजर आ रहा है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को निराश नहीं किया है। ट्रेलर की लंबाई को लेकर बॉलीवुड में बीते कुछ समय में खासा ट्रेंड देखने को मिला है। कई फिल्में अपने ट्रेलर की लंबाई को लेकर सुर्खियों में रही हैं। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने ट्रेलर की इस रेस में अपना नाम दर्ज करवाया है।
2 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : IMDb
सिंघम अगेन
अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की सबसे नई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर माना जाता है। 4 मिनट 45 सेकंड के इस ट्रेलर में दमदार एक्शन, देशभक्ति और रोहित शेट्टी स्टाइल के धमाके भरपूर देखने को मिले। कॉप यूनिवर्स पर बनी इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला।
3 of 6
एनिमल
- फोटो : IMDb
एनिमल
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर 3 मिनट 33 सेकंड लंबा था। इसमें पिता-पुत्र के रिश्तों की गहराई को दिखाया गया था। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी थे। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रणबीर की ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिकंदर
- फोटो : IMDb
सिकंदर
सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ का ट्रेलर 3 मिनट 38 सेकंड का था। भले ही फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हों, लेकिन सिर्फ भारत में ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। ट्रेलर में सलमान का दमदार अंदाज और कुछ थ्रिलिंग एक्शन सीन नजर आए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
5 of 6
इमरजेंसी
- फोटो : IMDb
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर 3 मिनट 8 सेकेंड लंबा था। इस ट्रेलर में कंगना एक बार फिर अपने राजनीतिक अवतार में नजर आईं। इस फिल्म में भारत के राजनीतिक इतिहास के एक अहम कालखंड को दर्शाने की कोशिश की गई। ट्रेलर में उनके डायलॉग्स और बॉडी लैंग्वेज ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।