Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Maalik wraps shooting rajkummar rao has Multiple looks done physical transformation for Manushi Chhillar film
{"_id":"6739af76d475ec942a0272cf","slug":"maalik-wraps-shooting-rajkummar-rao-has-multiple-looks-done-physical-transformation-for-manushi-chhillar-film-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maalik: 'मालिक' की शूटिंग पूरी, फिल्म के लिए राजकुमार राव ने किए शारीरिक बदलाव, कई लुक में नजर आएंगे अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maalik: 'मालिक' की शूटिंग पूरी, फिल्म के लिए राजकुमार राव ने किए शारीरिक बदलाव, कई लुक में नजर आएंगे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:25 PM IST
सार
अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आगामी फिल्म मालिक की शूटिंग पूरी कर ली है। पुलकित द्वारा निर्देशित यह फिल्म राव की पहली पूर्ण एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन
1 of 5
मालिक
- फोटो : इंस्टाग्राम- राजकुमार राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के पास कतार में कई फिल्में हैं। उन्होंने 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मनाने के बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में अभिनय किया। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस बीच अब राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म 'मालिक' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार ने किया शारीरिक बदलाव
अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आगामी फिल्म मालिक की शूटिंग पूरी कर ली है। पुलकित द्वारा निर्देशित यह फिल्म राव की पहली पूर्ण एक्शन फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्शन डायरेक्टर विक्रम दहिया की देखरेख में राजकुमार ने अपनी फिट बॉडी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म का निर्माण अगस्त के अंत में लखनऊ में शुरू हुआ और इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में तीन महीने तक इसका निर्माण चला।
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
फिल्म की शूटिंग
मालिक की प्रोडक्शन टीम ने लखनऊ, वाराणसी और उन्नाव में शूटिंग की। उन्होंने ब्रह्मावर्त घाट पर भव्य दिवाली उत्सव का दृश्य फिल्माया, जहां हजारों दीये जलाए गए। कानपुर में फिल्म की शूटिंग का आखिरी चरण मुख्य किरदार की शादी के दृश्य के साथ पूरा हुआ। यहीं पर तीन दिन पहले मालिक की शूटिंग खत्म हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
फिल्म में राजकुमार राव का किरदार
मालिक में राजकुमार राव दो अलग-अलग लुक में नजर आएंगे- एक क्लीन-शेव्ड और दूसरा रफ-टफ, दाढ़ी वाला। उनका किरदार धीरे-धीरे एक बदमाश से गैंगस्टर में बदल जाता है। अभिनेता ने कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग की है, जिनमें हथियारों के साथ-साथ हाथापाई भी शामिल है। बंगाली सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी फिल्म में राव के गुरु की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
'मालिक' के कलाकार
'मालिक' में राव के साथ मानुषी छिल्लर भी हैं। 2017 में ऐतिहासिक ड्रामा 'बोस: डेड/अलाइव की सफलता' के बाद निर्देशक पुलकित के साथ अभिनेता की यह दूसरी परियोजना है। हालांकि, उनकी पिछली परियोजना एक अलग शैली की थी, लेकिन 'मालिक' एक बड़े पैमाने की कहानी और फिल्म होने का दावा कर रही है और एक अभिनेता के रूप में राजकुमार राव की बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।