फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Dutt-Maanayata: शादी की सालगिरह पर संजय दत्त-मान्यता ने एक-दूजे पर लुटाया प्यार, लिखी दिल छूने वाली बात

Tue, 11 Feb 2025 11:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Feb 2025 11:59 AM IST
सार

Sanjay Dutt And Maanayata Anniversary: अभिनेता संजय दत्त और मान्यता दत्त आज मंगलवार 11 फरवरी को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने एक-दूजे के लिए लव नोट लिखा है।

विज्ञापन
Maanayata dutt Shares Love Note for husband Sanjay Dutt on wedding Anniversary says love is strength
संजय दत्त-मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता संजय दत्त और मान्यता दत्त की शादी को आज मंगलवार को 16 साल हो गए हैं। इस मौके पर दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे के लिए प्यार लुटाया है। संजय दत्त ने मान्यता को शुक्रिया अदा किया है। संजय दत्त और मान्यता ने साल 2008 में शादी रचाई। कपल के दो बच्चे-इकरा और शहरान हैं। 

Maanayata dutt Shares Love Note for husband Sanjay Dutt on wedding Anniversary says love is strength
संजय दत्त-मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय दत्त ने कहा- 'शुक्रिया'
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और मान्यता की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'शादी की सालगिरह मुबारक मा, मेरी जिंदगी में हमेशा साथ देने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया। मुझे इकरा और शहरान देने के लिए शुक्रिया। तुम्हें ढेर सारा प्यार'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

Maanayata dutt Shares Love Note for husband Sanjay Dutt on wedding Anniversary says love is strength
संजय दत्त-मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

परदा हटता है तो सच्चाई नजर आती है
वहीं मान्यता दत्त ने भी संजय दत्त के लिए एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब आप किसी इंसान से सच्चा प्यार करते हैं, तो आप उससे दोगुना प्यार करते हैं!! जब हम पहली बार 'आई लव यू' कहते हैं, तो हम बहुत जल्दबाजी करते हैं। हम उनके अंदाज पर, उनकी खुशबू, उनके चलने के तरीके, उनके बात करने के तरीके, उनकी हर बात पर आकर्षित होते हैं। लेकिन, कुछ महीनों या वर्षों के बाद परदा हटता है और वे उतने आकर्षक नहीं रह जाते! फिर हम उनके असल व्यक्तित्व का सामना करते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maanayata dutt Shares Love Note for husband Sanjay Dutt on wedding Anniversary says love is strength
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

मगर, एक-दूजे को जानकर भी जो बना रहे, वही प्यार है
मान्यता ने आगे लिखा है, 'ट्रॉमा, मन की स्थिति में बदलाव, कभी मूड स्विंग्स तो कभी आदतों के चलते कभी-कभी चीजें पहले जैसी नहीं रह जाती हैं। लेकिन, तब भी अगर आप उसी व्यक्ति से प्यार करना चुनते हैं, तो ऐसा प्यार,...समझने का प्यार है...जानने का...और जब आप कहते हैं, 'आई लव यू' तो यही प्यार ताकत है। यही प्यार है और हमेशा के लिए रहने वाला है'। शादी की सालगिरह मुबारक हो जीवनसाथी'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed