फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sherlyn Chopra: स्कूल टॉपर थीं शर्लिन, 15 की उम्र में ही जीता बड़ा खिताब; जानें फिर क्यों बनीं बी-ग्रेड हीरोइन

Tue, 11 Feb 2025 10:54 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2025 10:54 AM IST
सार

Sherlyn Chopra: अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं।

विज्ञापन
Sherlyn Chopra birthday special know about her life story career and struggles in detail
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। शर्लिन का जन्म 11 फरवरी 1984 हैदराबाद में हुआ। शर्लिन चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की, इसके बाद वह तमिल और हिंदी फिल्मों में नजर आईं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं। 

Sherlyn Chopra birthday special know about her life story career and struggles in detail
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

हाईस्कूल की टॉपर रही हैं शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा बचपन में एक मेहनती छात्र रही हैं। वह स्कूल में काफी पढ़ाकू थीं। अभिनेत्री ने स्टेनली गर्ल्स स्कूल की टॉपर बन कर पास हुईं। इसके बाद उन्हें सेंट एन्स कॉलेज फॉर वूमेन, सिकंदराबाद में दाखिला मिल गया। 

Sherlyn Chopra birthday special know about her life story career and struggles in detail
शर्लिन चोपड़ा के बचपन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

‘मिस आंध्रा’ का पहना ताज
15 साल की उम्र में ही शर्लिन चोपड़ा के सिर पर ‘मिस आंध्रा’ का ताज सज गया। साल 1999 में अभिनेत्री ने ये खिताब जीता था। कहा जाता है कि मेकओवर कराने के बाद अभिनेत्री काफी बोल्ड हो गई थीं। इसके बाद से ही ग्लैमर की दुनिया में उनकी रुचि बढ़ने लगी। खिताब जीतने के बाद वह एक मॉडल बन गईं और फोटोशूट, रैंप वॉक और ब्रांड एंडोर्समेंट में दिखाई दीं। उन्होंने साल 2002 में तेलुगु फिल्म वेंडी 'मब्बूलू' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह तमिल फिल्म 'यूनिवर्सिटी' और अंग्रेजी फिल्म 'बीपर' में में नजर आईं। शर्लिन रियलीटी शो 'बिग बॉस सीजन 3' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra birthday special know about her life story career and struggles in detail
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में आने के बाद बदला नाम
शर्लिन चोपड़ा ने जब फिल्मी दुनिया का रुख किया तो सबसे पहले अपना नाम बदला। शर्लिन के बचपन का नाम मोना चोपड़ा था। उन्होंने अपने करियर में कई सारी बोल्ड और बी ग्रेड की फिल्में की। इसके बाद उन्हें मल्लिका शेरावत के लिए एक बड़ी चुनौती माना जाने लगा। दरअसल, अपने करियर के शुरुआती दौर में शर्लिन ने काफी मुश्किलों का सामना किया, उन्हें आसानी से फिल्में नहीं मिला करती थीं। इसके बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों का रुख कर लिया। अभिनेत्री को बोल्ड सीन देने से भी कोई गुरेज नहीं था। 

विज्ञापन
Sherlyn Chopra birthday special know about her life story career and struggles in detail
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

'मी टू' आंदोलन में बुलंद की आवाज 
शर्लिन चोपड़ा के मुताबिक उनके लंबे स्ट्रगल के कारण उन्हें इंडस्ट्री में यौन शोषण का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने 'मी टू' आंदोलन में बड़ी ही मजबूती के साथ अपनी आवाज बुलंद की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed