महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने गूफी के परिवार का हवाला देते हुए इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया था। अब परिवार की तरफ से अभिनेता का हेल्थ अपडेट सामने आया है।
Gufi Paintal: तो इस समस्या से जूझ रहे हैं 'शकुनी मामा', परिवार वालों ने दिया हेल्थ अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों टीना ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए, जिसके बाद उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर और उनके परिवार वालों ने किसी से भी डिटेल्स शेयर करने से मना किया है। उन्होंने आगे कहा कि गूफी की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए।
Adipurush Premier Cancelled: रद्द हुआ ‘आदिपुरुष’ का अमेरिका प्रीमियर, सामने आई ये बड़ी वजह
अब हाल ही में, परिवार वालों ने अभिनेता के हेल्थ अपडेट को शेयर करते हुए कहा, उन्हें ब्लड प्रेशर और दिल की समस्या थी। वह अस्वस्थ चल रहे थे और यह सब काफी समय से चल रहा था। हालात अब गंभीर हो गए थे इसलिए हम उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल ले गए। वह सात से आठ दिनों से अस्पताल में है। शुरू में उसकी हालत नाजुक थी, लेकिन अभी उसकी हालत स्थिर है।
Yogita Bihani: 'द केरल स्टोरी से समाज में बदलाव शुरू...,' योगिता बिहानी ने फिल्म और संघर्ष पर की खुलकर बात
टीना ने भी अभिनेता के हेल्थ अपडेट को शेयर करते हुए कहा, ‘उन्हें दिल और किडनी के साथ कुछ उम्र संबंधित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं। इसलिए करीब सात से 10 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मैं उनसे नियमित रूप से मिलने जाती हूं। वह अब स्थिर हैं और यह हमारे लिए और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है।’
Urvashi Rautela: 190 करोड़ के बंगले की खबरों को उर्वशी की मां ने बताया फेक, बाद में डिलीट किया पोस्ट
अभिनेता के करियर की बात करें तो एक्टर 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली।