फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajamouli Mahesh Babu: राजामौली की फिल्म के लिए बदलेगा चेहरा मोहरा, जल्द ही अज्ञातवास में जाएंगे महेश बाबू

Wed, 15 May 2024 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 15 May 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu face will change for SS Rajamouli ssmb29 Actor is not allowed to reveal getup before the release
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुलाई महीने में जब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की बतौर हीरो रिलीज पहली फिल्म ‘राजकुमारुडु’ की रिलीज के 25 साल पूरे हो रहे होंगे, तो शायद वह अपने फैंस के बीच इसका जश्न मनाने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसा इसलिए होने जा रहा है क्योंकि अपनी फिल्मों ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ से दुनिया भर में मशहूर हो चुके निर्देशक एस एस राजामौली उनका चेहरा मोहरा बदलने जा रहे हैं।

Mahesh Babu face will change for SS Rajamouli ssmb29 Actor is not allowed to reveal getup before the release
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश बाबू की पिछली फिल्म ‘गुंटुर कारम’ इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म में महेश बाबू के अभिनय की तो खूब तारीफ हुई लेकिन करीब 200 करोड़ रुपये की लागत ये बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी रकम भी नहीं बटोर पाई थी। दो साल पहले फिल्म ‘मेजर’ के निर्माता के तौर पर जब महेश बाबू ने एक प्रेस कांफ्रेस में हिंदी सिनेमा को लेकर अशोभनीय टिप्पणियां की थी, तब से हिंदीभाषी क्षेत्रों में उनकी फिल्मों को लेकर चाव कम होता गया है।

Mahesh Babu face will change for SS Rajamouli ssmb29 Actor is not allowed to reveal getup before the release
एस एस राजामौली और अजय बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उधर, निर्देशक एस एस राजमौली के सामने चुनौती है कि प्रभास को फिल्म ‘बाहुबली’ और राम चरण व जूनियर एनटीआर को फिल्म ‘आरआरआर’ से इंटरनेशनल स्टार बनाने के बाद अब महेश बाबू को दुनिया भर में न सही तो कम से कम भारत के घर घर तक वह पहुंचा दें। उनकी अगली फिल्म महेश बाबू के साथ बननी है, ये बात फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज से पहले ही सार्वजनिक हो गई थी लेकिन इस ‘आरआरआर’ की रिलीज के दो साल बीत जाने के बावजूद राजामौली अब तक अपनी अगली ये फिल्म शुरू नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu face will change for SS Rajamouli ssmb29 Actor is not allowed to reveal getup before the release
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश बाबू और राजामौली की इस फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म की कहानी और पटकथा पर काफी लंबा काम चला है। कई दौर की बैठकों के बाद अब राजामौली और महेश बाबू फिल्म की पटकथा और इसके संवाद पूरे कर चुके हैं। अब बारी इस फिल्म को लेकर होने वाली कार्यशालाओं की है। राजामौली के बारे में ये सर्वविदित है कि स्टार कितना ही बड़ा क्यों न हो लेकिन वह अपनी फिल्म शुरू करने से पहले उनके साथ वर्कशॉप जरूर करते हैं। महेश बाबू भी खुद को अब इन्हीं कार्यशालाओं के लिए तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu face will change for SS Rajamouli ssmb29 Actor is not allowed to reveal getup before the release
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरी अहम बात जो सूत्र बताते हैं, वह ये है कि इस फिल्म में महेश बाबू का गेटअप कुछ ऐसा होगा, जैसा उनके प्रशंसकों ने आज तक बड़े परदे पर नहीं देखा है। और, इस गेटअप को फिल्म की रिलीज से पहले बाहर न आने देने की जो योजनाएं बन रही हैं, उनके मुताबिक महेश बाबू को अब जनता के बीच कम से कम दिखना होगा। फिल्म की शूटिंग और इसका फर्स्ट लुक आने तक महेश बाबू एक तरह के अज्ञातवास में भी रह सकते हैं। महेश बाबू इसी के चलते अपने सारे सार्वजनिक उपस्थिति वाले कार्यक्रम पूरे कर रहे हैं। और, एक बार उनका गेटअप फाइनल होने के बाद उनका सार्वजनिक रूप से दिखना बहुत ही ज्यादा कम हो जाएगा।

Panchayat 3 Trailer: फुलेरा गांव की पंचायत में आया नया मोड़, बनराकस-सचिव जी में दिखी जंग, सीरीज का ट्रेलर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed