Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mahesh Babu's film Murari will be released again after 23 years know when the ticket booking will start
{"_id":"66a9eea571f95f04da0700ea","slug":"mahesh-babu-s-film-murari-will-be-released-again-after-23-years-know-when-the-ticket-booking-will-start-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu: 23 साल बाद फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की फिल्म 'मुरारी', जानिए कब से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahesh Babu: 23 साल बाद फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की फिल्म 'मुरारी', जानिए कब से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:29 PM IST
सार
अभिनेता महेश बाबू 09 अगस्त को 49 साल के हो जाएंगे। महेश के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी फिल्म 'मुरारी' को फिर से रिलीज किया जाएगा। उनके प्रशंसक 'मुरारी' को बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित है और इसी बीच उनके लिए एक जरूरी जानकारी भी सामने आ गई है, जो टिकटों की बिक्री से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मुरारी'
- फोटो : एक्स @NizamMBFC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता महेश बाबू 09 अगस्त को 49 साल के हो जाएंगे। महेश के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी फिल्म 'मुरारी' को फिर से रिलीज किया जाएगा। उनके प्रशंसक 'मुरारी' को बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित है और इसी बीच उनके लिए एक जरूरी जानकारी भी सामने आ गई है, जो टिकटों की बिक्री से जुड़ी हुई है।
2 of 5
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh
'मुरारी' के टिकटों की बुकिंग 03 अगस्त, 2024 से शुरू हो जाएगी। एक खास बात यह भी है कि 'मुरारी' को डॉल्बी ऑडियो और 4K में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 17 फरवरी, 2001 को रिलीज हुई थी। ऐसे में महेश बाबू के प्रशंसकों का 23 साल बाद फिर से इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित होना जायज है और वे थिएटर में सीटी बजाने के लिए पूरी तरह से तैयार भी होंगे।
'मुरारी' में महेश बाबू के साथ-साथ सोनाली बेंद्रे ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही साथ कैकला सत्यनारायण, सुकुमारी, शिवाजीराजा, लक्ष्मी और गोल्लापुडी मारुति राव ने भी काम किया था। इसका संगीत मणी शर्मा ने तैयार किया था। फिल्म का निर्देशन कृष्णा वामसी ने किया था, जो गुलाबी, सिंदूरम, नक्षत्रम, खड़गम, चक्रम भी बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh
'मुरारी' की कहानी एक ऐसे लड़के और लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने का फैसला लेते हैं, लेकिन लड़के के लिए यह आसान नहीं होता। वो इस बात से अनजान होता है कि उसे विरासत में एक श्राप मिला हुआ है। दरअसल, हर 48 साल बाद उसके परिवार का वारिस 30 साल की उम्र में ही मर जाता है।
महेश बाबू की पिछली फिल्म 'गुंटूर कारम' थी। इसने वर्ल्डवाइड 180.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इससे पहले महेश बाबू 'सरकारु वारी पाटा' में नजर आए थे। उन्होंने 2019 से अब तक महज चार ही फिल्मों में काम किया है। 'मुरारी' के फिर से रिलीज होने पर देखना होगा कि 23 साल बाद इसके कितने टिकट बिकेंगे और कितने लोग इसे देखने आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।