Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Malaika Arora Shares Cryptic note amid rumors of breakup with Arjun Kapoor Always something to look forward
{"_id":"667e684e82bd4a2d29036f74","slug":"malaika-arora-shares-cryptic-note-amid-rumors-of-breakup-with-arjun-kapoor-always-something-to-look-forward-2024-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: अर्जुन से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, दिए जिंदगी के ये सूत्र","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Malaika Arora: अर्जुन से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, दिए जिंदगी के ये सूत्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:08 PM IST
सार
मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है।' हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर हुई पार्टी में भी मलाइका शामिल नहीं हुई थीं।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन पर हुई पार्टी में भी मलाइका शामिल नहीं हुई थीं, जिसके बाद खबरों का बाजार और गरम हो गया है। वहीं, मलाइका ने भी सार्वजनिक तौर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा ने आज शुक्रवार, 28 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है। कुछ के लिए आभारी होना चाहिए, कुछ पर गर्व करना चाहिए, कुछ को थामे रखना चाहिए, कुछ पर विश्वास करना चाहिए, कुछ से प्यार करना चाहिए, कुछ के लिए जीना चाहिए। जीवन में बहुत कुछ है।'
3 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका ये नोट अर्जुन कपूर के जन्मदिन के बाद सामने आया है। अभिनेता के जन्मदिन की सामने आई तस्वीरों में मलाइका कहीं नजर नहीं आईं। पार्टी में वरुण धवन, संजय कपूर, महीप कपूर और जान्हवी कपूर समेत अन्य कई सितारे बर्थडे बॉय के लिए चीयर करते नजर आए थे, लेकिन फैंस की निगाहें मलाइका को ढूंढ रही थीं। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया कि क्या वाकई में वे अब साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के जन्मदिन पर भी मलाइका ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया था, जिसे फैंस ने अभिनेता के साथ जोड़ा था। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, 'मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं आंखें बंद करके और पीठ पीछे भी भरोसा कर सकूं।' अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहें इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आईं, जब एक सूत्र ने मीडिया को बताया था कि उनका रिश्ता अब अपने रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, उस समय मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। हालांकि, अब बीते कई दिनों से दोनों के अलग होने की खबर सामने आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।