फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा अनजान शख्स, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

Thu, 05 Dec 2024 08:11 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 05 Dec 2024 08:11 AM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शूटिंग सेट पर कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया। पूछताछ करने पर शख्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Man enters Salman Khan shooting set in mumbai threatens using gangster Lawrence Bishnoi name arrested reports
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शूटिंग सेट पर कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया। पूछताछ करने पर शख्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

Man enters Salman Khan shooting set in mumbai threatens using gangster Lawrence Bishnoi name arrested reports
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse

मामले में पुलिस जांच जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब संदिग्ध व्यक्ति उस सेट पर पहुंचने में कामयाब हो गया, जहां सलमान खान शूटिंग करने वाले थे। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, बुधवार रात मुंबई के जोन 5 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शूटिंग लोकेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया। दादर इलाके में हुई इस घटना के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ की जा रही है।


 

Man enters Salman Khan shooting set in mumbai threatens using gangster Lawrence Bishnoi name arrested reports
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान को मिल रहीं धमकियां
इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने आनी बाकी है। हाल के महीनों में सलमान खान को बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस वर्ष अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। लॉरेंस बिश्नोई के साथ झगड़े के अलावा लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकियां देने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे पहले अप्रैल में दो बंदूकधारियों ने अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के पास पांच गोलियां भी चलाई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man enters Salman Khan shooting set in mumbai threatens using gangster Lawrence Bishnoi name arrested reports
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान के घर हुई थी गोलीबारी
दरअसल, इस साल अप्रैल में दो मोटरसाइकिल सवारों ने सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की थी। भागने से पहले उन्होंने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाईं, जहां अभिनेता रहते हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने बाद में अपने घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। अनमोल भारत में वांछित है और माना जाता है कि वह विदेश में रह रहा है। उसने फेसबुक पोस्ट में गोलीबारी को ट्रेलर बताया था। उसने सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता को चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
Man enters Salman Khan shooting set in mumbai threatens using gangster Lawrence Bishnoi name arrested reports
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

काले हिरण की हत्या से जुड़ा है विवाद का मामला
विवाद की जड़ 1998 की एक घटना से जुड़ी है, जिसमें सलमान ने कथित तौर पर दो काले हिरणों का शिकार किया और उन्हें मार डाला, जो बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र मानी जाने वाली प्रजाति है। जबकि मामला अदालत में है, लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता से बदला लेने की कसम खाई है। अक्तूबर में जमशेदपुर के एक सब्जी विक्रेता को खान को धमकाने और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed