{"_id":"68dba888dc284d778b08f1e1","slug":"mandana-karimi-admitted-to-hospital-actress-shares-health-update-on-social-media-2025-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandana Karimi: अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री मंदाना करीमी, पोस्ट के जरिए दी हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mandana Karimi: अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री मंदाना करीमी, पोस्ट के जरिए दी हेल्थ अपडेट
Tue, 30 Sep 2025 03:23 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:23 PM IST
सार
Mandana Karimi Hospitalised: अभिनेत्री मंदाना करीमी इन दिनों अस्पताल में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है और बताया है कि उन्हें अस्पताल में किस वजह से दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
मंदाना करीमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mandanakarimi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' की अभिनेत्री मंदाना करीमी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री ने जानकारी दी कि उन्हें थकावट, डिहाइड्रेशन और तनाव के कारण भर्ती होना पड़ा। उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी हालत के बारे में बताया।
मंदाना करीमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mandanakarimi
मंदाना ने पोस्ट में दी जानकारी
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अस्पताल में हैं और कई तरह के टेस्ट करा रही हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'मैं कई दिनों, महीनों तक लगातार हवाई यात्राएं करती रही। देर रात तक मीटिंग्स, डेडलाइन और सपनों के पीछे भागती रही। जिसे मैं अपनी आखिरी धड़कन समझ रही थी, वह थकावट, डिहाइड्रेशन और तनाव निकला। यह भयानक था।'

View this post on Instagram
मंदाना करीमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mandanakarimi
इस वजह से पहुंची अस्पताल
मंदाना करीमी ने आगे बताया कि जांच के बाद, उन्हें पता चला कि उनका दिल और शरीर ठीक हैं। उन्होंने आगे लिखा 'मैं दवा के बल पर चल रही थी। उसके खतरे को अनदेखा कर रही थी। अपने दिल की जांच को देखकर मैं खुश हूं। मैं दिल से कहती हूं कि जब मैं बहुत ज्यादा जोर लगाती हूं तो मुझे थामने के लिए शुक्रिया। हर बार जब मैं धीमा होना भूल जाती हूं, तो मुझे माफ करने के लिए शुक्रिया। यह पोस्ट मुझे, और शायद आपको भी, याद दिलाती है कि तरक्की सिर्फ आगे बढ़ने में नहीं है, बल्कि रुकने में भी है।' उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि अब वह आराम करेंगी।

यूजर्स ने किए कमेंट
मंदाना की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'अपना ध्यान रखना, अच्छी तरह आराम करना और जल्दी ठीक हो जाना, तुम बहादुर महिला हो।' एक दूसरे फैन ने लिखा 'हमेशा खुश रहो और खुद के लिए सबसे अच्छे बनो। हमेशा एक सुपरवुमन रहो।' एक और यूजर ने लिखा 'जल्दी ठीक हो जाओ, तुम जितना सोचती हो उससे कहीं ज्यादा मजबूत हो।'
यह खबर भी पढ़ें: Ahaan Panday: जश्न मनाने अहान संग शिलांग पहुंचे 'सैयारा' के निर्देशक, कहा- 'यहीं से सफर की शुरुआत हुई थी'

मंदाना का काम
काम की बात करें तो, मंदाना पिछले कुछ वर्षों से एक्टिंग से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'थार' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर 2022 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। वह ईरानी अभिनेत्री हैं जो भारत में काम करती हैं।