{"_id":"63a16d1d76aa704099727a4a","slug":"marathi-actress-tejaswini-pandit-reveals-that-her-apartment-landlord-ask-for-sexual-favour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tejaswini Pandit: किराया नहीं चाहिए, तुम बस... होश उड़ा देगी मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी की आपबीती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tejaswini Pandit: किराया नहीं चाहिए, तुम बस... होश उड़ा देगी मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी की आपबीती
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तेजस्विनी पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्रियां आजकल बेबाक अंदाज में अपनी बातों को रखने की वजह से चर्चा में चल रही हैं। कोई भी एक्ट्रेस अपने साथ किसी भी गलत बर्ताव को बर्दाश्त नहीं करती है और इसका विरोध करती नजर आती हैं। हाल ही में, मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने अपने साथ घटी ऐसी घटना का खुलासा किया, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
2 of 4
तेजस्विनी पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्विनी पंडित ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उनके साथ यह घटना तब हुई, जब वह पुणे में एक अपार्टमेंट में किराए पर रह रही थीं। तेजस्विनी ने बताया कि मकान मालिक ने उनके साथ बहुत ही गलत हरकत ही। मकान मालिक ने उनसे किराए के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा। एक पॉडकास्ट शो में बात करते हुए तेजस्विनी ने कहा, 'यह 2009-10 के आसपास की बात है। मैं पुणे में सिन्हागढ़ रोड पर एक किराए के अपार्टमेंट में रहती थी। उस समय मेरी सिर्फ एक या दो फिल्में ही रिलीज हुई थीं। जिस अपार्टमेंट में मैं रहती थी, उसका मालिक एक कॉर्पोरेटर था।'
3 of 4
तेजस्विनी पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्विनी ने आगे कहा, 'जब मैं किराया देने मकान मालिक के ऑफिस गई तो उसने मुझे डायरेक्ट ऑफर दे दिया। उसने बदले में मुझसे सेक्सुअल फेवर मांगा। मैंने सामने टेबल पर रखे पानी के गिलास को उठाया और उसके चेहरे पर फेंक दिया। मैंने उससे कहा कि मैं इस प्रोफेशन में यह सब करने नहीं आई हूं, वरना मैं इस अपार्टमेंट में नहीं रहती। मैं घर, गाड़ी और न जाने क्या-क्या खरीद लेती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तेजस्विनी पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्विनी पंडित ने 2004 में मराठी फिल्म 'अगं बाई अरेच्चा' से एक्टिंग डेब्यू किया था। मराठी फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ मराठी टीवी शोज में भी काम किया है। तेजस्विनी पिछली बार 2018 में आई मराठी फिल्म 'ये रे ये रे पैसा' में नजर आई थीं। फिलहाल उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।