फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: विवादों में घिरी फिल्म 'पठान' के समर्थन में उतरीं रश्मि देसाई, कहा- यह सिर्फ एक...

Tue, 20 Dec 2022 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Dec 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Rashmi Desai support Shahrukh Khan and Deepika Padukone film Pathaan Besharam rang song
रश्मि देसाई - फोटो : social media

आजकल बॉलीवुड विवादों से घिरा हुआ है। इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। बता दें कि यह विवाद इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर अपना समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में, अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Rashmi Desai support Shahrukh Khan and Deepika Padukone film Pathaan Besharam rang song
रश्मि देसाई - फोटो : social media

बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अक्सर अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनकी इस खूबी को उनके फैंस बखूबी जानते हैं। अपने इसी अंदाज के चलते बेशर्म रंग के गाने पर हुए विवाद पर रश्मि ने हाल ही में बड़ा बयान दिया। रश्मि ने कहा, 'यह सिर्फ एक फिल्म है, यह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बारे में किसी भी तरह का कोई मसाला नहीं है। इस फिल्म के गाने में उन्होंने बतौर कलाकार अपनी भूमिका निभाई है। रश्मि आगे कहती हैं, “मैंने कभी दीपिका पादुकोण को इस अंदाज में नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने अपने किरदार के लिए इन चैलेंजे का सामना किया। हमें यह समझना चाहिए कि आर्टिस्ट केवल अपने किरदार के हिसाब से फिल्म में काम करते हैं और ऐसे में सभी को उनकी हौसलाअफजाई करनी चाहिए, न कि उन्हें नीचा दिखाना चाहिए।'

Rashmi Desai support Shahrukh Khan and Deepika Padukone film Pathaan Besharam rang song
रश्मि देसाई - फोटो : social media

रश्मि आगे कहती हैं, 'फिल्म की हर बात को लेकर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है। फिल्में हर किसी को सपनों की दुनिया में लेकर जाती हैं। ये कहानियां दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाई जाती हैं।' आपको बता दें, शाहरुख खान की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद हैं। किंग खान के नाम से ही ज्यादातर फिल्में हिट हो जाती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म 'पठान' पर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmi Desai support Shahrukh Khan and Deepika Padukone film Pathaan Besharam rang song
फिल्म पठान - फोटो : social media

आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। इस फिल्म के साथ लगभग पांच साल बाद शाहरुख सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया, जिसका टाइटल है ‘बेशर्म रंग’। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी, जिस पर काफी विवाद हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed