आज सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और आदर्श गौरव-शनाया कपूर की 'तू या मैं' रिलीज हुई है। सिनेमा घरों में पहले से 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' चल रही हैं। आइए जानते हैं नई रिलीज हुई फिल्मों के बीच सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' ने कितना कलेक्शन किया है।
{"_id":"698f461bfbf6c4bf2209889b","slug":"mardaani-3-and-border-2-box-office-collection-against-tu-yaa-main-and-o-romeo-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ओ रोमियो' के सामने कितनी चली 'मर्दानी 3'? जानें बाइसवें दिन का 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'ओ रोमियो' के सामने कितनी चली 'मर्दानी 3'? जानें बाइसवें दिन का 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:11 PM IST
सार
Mardaani 3 VS Border 2: पंद्रहवें दिन 'मर्दानी 3' का कलेक्शन काफी घट गया है। वहीं 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
फिल्म 'मर्दानी 3' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
लाखों में सिमटी 'मर्दानी 3'
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज का आज 15वां दिन है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका का टोटल कलेक्शन 41.31 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। यह फिल्म 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहले दो फिल्में हिट रही थीं।

'बॉर्डर 2' ट्रिब्यूट ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'बॉर्डर 2' का कैसा रहा कलेक्शन?
23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई 22वें दिन लाखों में सिमट गई है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने शुक्रवार को 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में इसने 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में इसने 70.15 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 23.35 करोड़ रुपये रही थी। इसका कुल कलेक्शन 318.3 करोड़ रुपये हो गया है।

मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या को गर्लफ्रेंड से मिला तोहफा, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
ओ रोमियो वर्सेस तू या मैं
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' का पड़ा असर
आज सिनेमाघरों में फिल्में 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' रिलीज हुई हैं। पहले दिन खबर लिखे जाने तक 'ओ रोमियो' ने 4.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'तू या मैं' ने 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। कहा जा सकता है कि 'ओ रोमियो' की कमाई का असर 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' पर पड़ा है।

फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मर्दानी 3' की स्टारकास्ट
'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद, जानकी बोदीवाला, जिसू सेनगुप्ता और नवेद अस्लम हैं। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।
'बॉर्डर 2' के निर्देशक
इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शोट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदारों में हैं। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह फिल्म 'बॉर्डर' (1997) का सीक्वल है।