सब्सक्राइब करें

Mardaani 3 VS Border 2: बजट से अब भी कोसों दूर 'मर्दानी 3', जानें सोमवार को कैसा रहा 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Feb 2026 10:41 PM IST
सार

Mardaani 3 VS Border 2 Collection: 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में सोमवार को काफी कमी दर्ज की गई है। फिल्म की कमाई घटने की दो वजहें बताई जाती हैं।

विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on monday know total earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'ओ रोमियो' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन काफी घट गया है। आज सोमवार को दोनों ही फिल्मों ने लाखों में कलेक्शन किया है। दोनों के कलेक्शन को देखकर लगता है कि दर्शकों के बीच इनका क्रेज बहुत कम हो गया है। आइए जानते हैं सोमवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on monday know total earning
मर्दानी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'मर्दानी 3' का कलेक्शन
'मर्दानी' सीरीज की तीसरी फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज का आज 18वां दिन है। अब इस फिल्म का क्रेज घट गया है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा है। सोमवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 34 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.30 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 14.60 करोड़ रुपये रहा था। अब तक इसका कुल कलेक्शन 44.59 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है।

जुबीन गर्ग के केस की धीमी सुनवाई से पत्नी गरिमा हुईं मायूस, सरकार से की ये बड़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on monday know total earning
बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी - फोटो : X
'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' फिल्म की रिलीज का आज 25 वां दिन है। अब इस फिल्म का क्रेज भी कम होने लगा है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में इसने 224.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में इसने 23.35 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक फिल्म का कलेक्शन 322.26 करोड़ रुपये हो गया है। इसका बजट 275 करोड़ रुपये बताया जाता है।
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on monday know total earning
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
फिल्म की कमाई घटने की वजह
फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' की कमाई घटने की 2 वजहें बताई जाती हैं। पहली तो यह कि दोनों ही फिल्मों की रिलीज के कई दिन हो चुके हैं। दूसरी बड़ी वजह नई फिल्म 'ओ रोमियो' का सिनेमाघरों में रिलीज होना बताया जाता है। इस फिल्म ने पहले दिन और वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने चार दिनों में 34.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on monday know total earning
फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मर्दानी 3' की कहानी
रानी मुखर्जी और मल्लिका प्रसाद की अदाकारी वाली इस फिल्म में बच्चों की तस्करी और भिखारी माफिया के नेटवर्क को दिखाया गया है। पुलिस के रोल में रानी मुखर्जी 93 लड़कियों के गायब होने का केस सुलझाती हैं।

'बॉर्डर 2' की कहानी
यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के साहस को दर्शाया गया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने अहम रोल किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed