{"_id":"69933601941e2429c10a4591","slug":"o-romeo-vs-tu-yaa-main-box-office-collection-on-day-4-total-earning-shahid-kapoor-film-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: सोमवार को दर्शकों को रिझाने में नाकाम हुई 'ओ रोमियो', जानें 'तू या मैं' के चौथे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: सोमवार को दर्शकों को रिझाने में नाकाम हुई 'ओ रोमियो', जानें 'तू या मैं' के चौथे दिन का कलेक्शन
Mon, 16 Feb 2026 09:02 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:02 PM IST
सार
O Romeo VS Tu Yaa Main Collection: वीकएंड के बाद 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' का कलेक्शन काफी घटा है। आइए जानते हैं सोमवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज हुई फिल्में 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' चल रही हैं। दोनों फिल्में 13 फरवरी को रिलीज हुई थीं। 'ओ रोमियो' ने पहले दिन और वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया। आज इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। 'तू या मैं' की हालत शुरू से ही खराब है। आज इसने कुछ ज्यादा ही निराश किया है।
ओ रोमियो फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
मंडे टेस्ट में फेल 'ओ रोमियो'
अपनी रिलीज के चौथे दिन 'ओ रोमियो' ने खबर लिखे जाने तक 2.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 9 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 12.65 करोड़ रुपये रही थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 33.14 करोड़ रुपये हो गया है।

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं'
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस की दौड़ से बाहर 'तू या मैं'
फिल्म 'तू या मैं' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर पकड़ नहीं बना पा रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई और घट गई है। चौथे दिन इसने 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये था। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 60 लाख रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 3.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म 'तू या मैं' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर पकड़ नहीं बना पा रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई और घट गई है। चौथे दिन इसने 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये था। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 60 लाख रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 3.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओ रोमियो फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' की स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी और तमन्ना भाटिया हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इसमें शाहिद कपूर ने उस्तरा का किरदार निभाया है। जबकि तृप्ति डिमरी अफशा के रोल में नजर आई हैं। 'ओ रोमियो' बदले की कहानी है। इसकी कहानी 1995 के दौर पर आधारित है।

'तू या मैं' फिल्म रिव्यू
- फोटो : X
'तू या मैं' की स्टारकास्ट
'तू या मैं' का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। फिल्म के लेखक अभिषेक बेंडेकर हैं। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थाई फिल्म 'द पूल' का हिंदी रीमेक है।