फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrity Hacker List: ओरी के नाम पर सबसे ज्यादा धोखा खा रहे लोग, सेलेब्रिटीज की आड़ में सक्रिय साइबर अपराधी

Wed, 09 Oct 2024 02:07 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 09 Oct 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
McAfee Reveals the Indian Celebrity Names Most Often Exploited For Online Scams Orhan Awatramani tops the list
ओरी और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया पर आप जिन सितारों को फॉलो करते हैं, उनकी खूब रील्स देखते हैं, उनकी हर अदा पर फिदा रहते हैं, तो उनके नाम से कोई मेल आपके इनबॉक्स में आकर गिरे तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि अधिकतर प्रशंसक इसे कोई सरप्राइज समझकर क्लिक ही कर बैठेंगे। लेकिन, सेलिब्रिटीज के नाम पर इन दिनों एक नया ऑनलाइन फ्रॉड चल रहा है है और इस फ्रॉड में जिस सेलेब्रिटी के नाम पर लोग सबसे ज्यादा बेवकूफ बन रहे हैं, वह हैं ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि। 

McAfee Reveals the Indian Celebrity Names Most Often Exploited For Online Scams Orhan Awatramani tops the list
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंप्यूटर वायरस से बचाने वाली एक कंपनी की उस लिस्ट में ओरी नंबर वन पर हैं जिसने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में भारत की मशहूर शख्सियतों के नामों का अध्ययन किया है। मैकएफी नामक एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाली इस कंपनी के मुताबिक ओरी के नाम पर लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है दिलजीत दोसांझ का नाम जिनकी फोटो और शोहरत का इस्तेमाल साइबर अपराधी ऑनलाइन स्कैम के लिए कर रहे हैं।

McAfee Reveals the Indian Celebrity Names Most Often Exploited For Online Scams Orhan Awatramani tops the list
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैकएफी बीते 16 साल से हर साल एक ऐसी लिस्ट तैयार करती है, जिसमें उन शख्सियतों के नाम होते हैं, जिनके सहारे लोगों को गुमराह करके उनसे आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। इन दिनों फेसबुक पर अक्सर एक विज्ञापन दिखता है जिसमें किसी न किसी सेलिब्रिटी का माइक खुला छूट जाने जैसी बात होती है और दावा किया जाता है कि अब इसका करियर खत्म हो जाएगा। किसी खबर जैसा दिखता ये विज्ञापन दरअसल ऑनलाइन स्कैम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
McAfee Reveals the Indian Celebrity Names Most Often Exploited For Online Scams Orhan Awatramani tops the list
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साइबर सिक्योरिटी के लिए तरह तरह के सॉफ्टवेयर बनाने वाली दुनिया भर की कंपनियों का मानना रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई यानी कृत्रिम मेधा आने वाले दिनों में ऑनलाइन का बड़ा हथियार साबित हो सकती है। सेलेब्रिटीज के डीपफेक वीडियो बनाकर उन्हें किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए इस्तेमाल करने का तरीका लोग बीते लोकसभा चुनाव में देख भी चुके हैं। ऐसे वीडियो का इस्तेमाल ब्लैक वेबसाइट पर तमाम तरह के उत्पादों का प्रचार करने के लिए भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
McAfee Reveals the Indian Celebrity Names Most Often Exploited For Online Scams Orhan Awatramani tops the list
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में लोग जिन लोकप्रिय शख्सियतों के नाम पर सबसे ज्यादा ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं, उनमें शामिल हैं:

1. ओरी (ओरहान अवात्रामणि)
2. दिलजीत दोसांझ
3. आलिया भट्ट
4. रणवीर सिंह
5. विराट कोहली
6. सचिन तेंदुलकर
7. शाहरुख खान
8. दीपिका पादुकोण
9. आमिर खान
10. महेंद्र सिंह धोनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed