फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रभास के जन्मदिन पर प्रसिद्ध डायलॉग के साथ दीं शुभकामनाएं, नेटिजेंस हैरान

Wed, 23 Oct 2024 11:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 23 Oct 2024 11:38 AM IST
सार

आज प्रभास के 45वें जन्मदिन पर उनके सभी चाहने वाले, प्रशंसक और अभिनेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी प्रभास को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं अनोखे अंजाद में दी, जिसे देखकर नेटिजेंस भी हैरान हो गए हैं।
 
विज्ञापन
Mega Star Chiranjeevi given birthday wishes to Pan India actor Prabhas with popular dialogue Netizens surprise
चिरंजीवी और प्रभास - फोटो : एक्स - HailPrabhas007
आज प्रभास के 45वें जन्मदिन पर उनके सभी चाहने वाले, प्रशंसक और अभिनेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी प्रभास को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं अनोखे अंजाद में दी, जिसे देखकर नेटिजेंस भी हैरान हो गए हैं।

Mega Star Chiranjeevi given birthday wishes to Pan India actor Prabhas with popular dialogue Netizens surprise
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
बाहुबली, साहो और कल्कि 2898 एडी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सभी के दिलों में खास जगह बना चुके पैन इंडिया स्टार प्रभास का आज जन्मदिन है। आज सुपरस्टार प्रभास अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास के प्रशंसकों को उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरा सोशल मीडिया प्रभास के प्रशंसकों से भरा हुआ है, जो आज उन्हें लगातार जन्मदिन की शुभकामाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'इन दोनों स्टार को एक ही फिल्म में लिया जाए', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामाएं प्रभास'।
 
Mega Star Chiranjeevi given birthday wishes to Pan India actor Prabhas with popular dialogue Netizens surprise
प्रभास-चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas, एक्स - KChiruTweets
मेगास्टार चिरंजीवी ने अनोखे अंदाज में प्रभास को शुभकामनाएं दीं। चिरंजीवी ने लिखा, “मुझे बहुत अच्छा लगा यार! ( फिल्म मिर्ची का प्रसिद्ध डायलॉग)। आगे उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय प्रभास! आपको प्यार, खुशी और महान गौरव की शुभकामनाएं! आने वाला साल अद्भुत हो”
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mega Star Chiranjeevi given birthday wishes to Pan India actor Prabhas with popular dialogue Netizens surprise
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
चिरंजीवी के इस प्यारे जन्मदिन के पोस्ट के बाद प्रभास ने भी मेगास्टार को रिप्लाई करते हुए कहा एक शानदार तस्वीर साझा की और लिखा, 'थैंक्यू बॉसू...' और स्माइली और लाल रंग वाले हार्ट इमोजी भेजे। दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी द्वारा प्रभास को उनके मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल करके बधाई देना नेटिजन्स को हैरान कर रहा है। प्रशंसक निर्देशकों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे इन दो सबसे बड़े तेलुगु सुपरस्टार्स को एक फिल्म में कास्ट करें। क्या प्रशंसकों की इस डिमांड को निर्माता पूरा करेंगे। 
Prabhas: खुद को कैसे फिट रखते हैं पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, बाहुबली-कल्कि 2898 एडी से जीता दर्शकों का दिल
 
विज्ञापन
Mega Star Chiranjeevi given birthday wishes to Pan India actor Prabhas with popular dialogue Netizens surprise
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
बहरहाल, इन दिनों प्रभास अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साब को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। द राजा साब के अलावा प्रभास निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की आगामी फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगे।
Ram Charan: इस खूबसूरत शहर में होगी RC16 की शूटिंग, मेगापॉवर स्टार राम चरण की फिल्म के लिए उत्साहित प्रशंसक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed